अमेरिकी अदालत का बड़ा फैसला, लोगों की सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों तक होगी DOGE की पहुंच

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. अमेरिकी अदालत ने करोड़ों अमेरिकियों की संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी वाली सामाजिक सुरक्षा प्राधिकरण (SSA) तक पहुंच की अनुमति दे दी. यह डेटा स्कूल रिकॉर्ड्स, वेतन विवरण और चिकित्सकीय जानकारियों को भी शामिल करता है.

अदालत ने कहा…

कोर्ट ने मैरीलैंड के एक न्यायाधीश के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें संघीय गोपनीयता कानूनों के तहत डीओजीई की SSA रिकॉर्ड्स तक पहुंच को प्रतिबंधित किया गया था. कोर्ट ने कहा, “हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि वर्तमान परिस्थितियों में DOGE टीम को SSA के रिकॉर्ड तक पहुंच मिलनी चाहिए, ताकि वे अपनी ज़िम्मेदारियां निभा सकें.” बता दें कि राष्‍ट्रपति ट्रंप के बेहद करीबी रहे अरबपति कारोबारी एलन मस्क अभी तक डीओजीई के प्रमुख थे. लेकिन वह अब इस पद से हट चुके हैं. इसके बाद से ही राष्‍ट्रपति ट्रंप और मस्क में विवाद हो गया है.

पारदर्शिता पर भी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने डीओजीई को पारदर्शिता के लिए कार्यों का खुलासा करने को बाध्य करने वाले अन्य अदालती आदेशों पर भी अस्थायी रोक लगा दी. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि संघीय सरकार में अपव्यय को रोकने और दक्षता बढ़ाने के लिए इस डेटा तक पहुंच जरूरी है.

एलन मस्क और ट्रंप के बीच खींचतान

मालूम हो कि अरबपति कारोबारी एलन मस्क एक समय डीओजीई के प्रमुख थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने इस्तीफा दे दिया. इसके बाद मस्क और ट्रंप के बीच मतभेदों की खबरें मीडिया में बनी हुई हैं. ट्रंप और मस्क का झगड़ा इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. डोनाल्‍ड ट्रंप ने मस्क को खोया हुआ दिमाग वाला भी कह दिया. वहीं एलन मस्क ने ट्रंप को यह तक कह दिया कि चुनावों में राष्ट्रपति की जीत मेरी वजह से हुई थी. इसके बाद मस्क ने एक नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने की भी चेतावनी दे डाली है.

ये भी पढ़ें :- अब चीन ने भी छोड़ा पाकिस्‍तान का साथ, BRICS के मंच से पहलगाम आतंकी हमले पर लगाई लताड़

 

 

 

Latest News

Budget 2026: AI बनेगा भारत की अर्थव्यवस्था का इंजन, IndiaAI मिशन का विस्तार और ₹40,000 करोड़ का ऐलान

Budget 2026 में वित्त मंत्री ने AI को भारत की अर्थव्यवस्था का अगला बड़ा इंजन बताया है. सरकार ने IndiaAI मिशन के विस्तार के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए ₹40,000 करोड़ के फंड का ऐलान किया है. इसका मकसद AI हार्डवेयर, स्टार्टअप्स और स्वदेशी AI मॉडल को मजबूती देना है.

More Articles Like This

Exit mobile version