Donald Trump ने बाइडन-हैरिस पर फोड़ा खुद पर हुए हमले का ठीकरा, जानिए क्या कहा…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
US News: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर काफी गुस्से में हैं. उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन और उप-राष्ट्रपति और डेमोक्रेट्स पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस पर उनकी बयानबाजी के लिए तीखा हमला बोला. डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि इसी बयानबाजी के कारण सप्ताहांत में दूसरी बार उनकी हत्या करने की कोशिश की गई है.

रविवार को हुआ था हमला

डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावा किया कि डेमोक्रेट्स के भड़काऊ भाषण पर संदिग्ध बंदूकधारी ने यह हमला किया है. बता दें कि ट्रंप पर जुलाई के बाद यह दूसरी बार हमला किया गया था. संदिग्ध बंदूकधारी रयान वेस्ले राउथ के पास AK 47-शैली की राइफल थी. राउथ मौके से भाग गया था. हालांकि, उसे I-95 पर रोक लिया गया और अरेस्‍ट कर लिया गया.

‘देश को अंदर और बाहर दोनों से खत्म कर रहे‘

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप ने बंदूकधारी के बारे में बताते हुए कहा, ‘उसने बाइडन और हैरिस की बयानबाजी पर विश्वास किया. इसी के चलते उसने मुझपर हमला किया. राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के भड़काऊ बयानबाजी के कारण मुझ पर गोली चलाई जा रही है. जबकि, मैं वह वो शख्स हूं, जो देश को बचाने जा रहा है और वो लोग वह है, जो देश को अंदर और बाहर दोनों से खत्म कर रहे हैं.

मैं एकता में विश्वास करने वाला नेता: डोनाल्‍ड ट्रंप

डोनाल्‍ड ट्रंप ने आगे कहा, ‘उन्होंने मुझे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया, जबकि मैं एकता में विश्वास करने वाला नेता हूं. वे लोग इसके उलट हैं. ये वे लोग हैं, जो हमारे देश को बर्बाद करना चाहते हैं. इसे अंदरूनी दुश्मन कहा जाता है. वे असली खतरा हैं.

कब हुई घटना?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी बार हमला हुआ है. ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित वेस्ट पाम बीच पर इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के बाहर गोलीबारी हुई है. वेस्ट पाम बीच शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने रविवार को बताया था कि ट्रंप पर गोलीबारी की घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई. ट्रंप पर हमला उस वक्‍त हुआ जब वो अपने फ्लोरिडा स्थित घर में गोल्फ खेल रहे थे, तभी लगभग 300 मीटर की दूरी पर कोर्स के किनारे झाड़ियों के बीच से किसी ने गोली चलाई. हमलावर ने जैसे ही गोली चलाई सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी हमला कर बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़े: Lucknow: लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर क्रेन से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This