ट्रंप प्रशासन का बड़ा झटका, इस विभाग के 80 हजार कर्मचारियों की छंटनी का बना प्लान

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने पूर्व सैनिक विभाग से 80,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना तैयार की है. इसके चलते कर्मचारियों ने पहले ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. दरअसल पूर्व सैनिक विभाग अपने पुनर्गठन की योजना बना रहा है, जिसमें लाखों पूर्व सैनिकों को स्वास्थ्य देखभाल और अन्य सेवाएं देने वाली इस एजेंसी से 80 हजार से अधिक नौकरियों में कटौती शामिल है.

छंटनी के पीछे का उद्देश्‍य

इस संबंध में अमेरिकी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटिड प्रेस’ को प्राप्त आंतरिक मेमो से यह जानकारी मिली है. पूर्व सैनिक विभाग के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ क्रिस्टोफर सिरेक ने बीते मंगलवार को एजेंसी के टॉप अधिकारियों को बताया कि इस पुनर्गठन का मकसद पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की कटौती करना है, ताकि कर्मचारियों का लेवल 2019 के समान हो जाए, जब उनकी संख्या 4 लाख से कम थी.

पूर्व राष्‍ट्रपति बाइडेन ने दिया था विस्तार

बाइडेन प्रशासन के दौरान इस विभाग का विस्तार किया गया था और यदि यह योजना आगे बढ़ाई गई तो हजारों कर्मचारियों की नौकरी चली जायेगी. मेमो में शीर्ष-स्तरीय कर्मचारियों को अगस्त में एजेंसी-व्यापी पुनर्गठन के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है, ताकि कार्यबल का आकार बदला जा सके और उसे मिशन एवं संशोधित संरचना के अनुरूप बनाया जा सके. इसमें एजेंसी के अधिकारियों से व्हाइट हाउस के सरकारी दक्षता विभाग के साथ मिलकर काम करने का भी आह्वान किया गया है.

ये भी पढ़ें :- Israel: ईयाल जमीर बनें नए सैन्य प्रमुख, पद संभालते ही हमास के खात्मेे की खाई कसम

 

 

Latest News

यूपी में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों के DM समेत 24 IAS अधिकारियों का तबादला, 2 दिन में 64 अफसर बदले

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए...

More Articles Like This