US Firing: हॉकी एरीना में ताबड़तोड़ गोलीबारी, संदिग्ध सहित तीन की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Firing: अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में एक हॉकी एरीना में ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना हुई. इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. गोलीबारी की इस घटना में संदिग्ध हमलावर सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए.

सीएनएन के अनुसार, मरने वालों में एक युवती भी शामिल है. कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि हमलावर ने घटना के बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई.

पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा है कि हमलावर संभवतः अपने ही परिवार के सदस्यों को निशाना बना रहा था. यह घटना पॉटकेट स्थित डेनिस एम. लिंच एरीना में हुई, जहां उस समय दो स्कूल छात्र टीमों के बीच हॉकी मैच चल रहा था. पॉटकट पुलिस प्रमुख ने बताया कि तीन अन्य पीड़ितों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या बोले रोड आइलैंड के गवर्नर?

इस मामले में रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने कहा कि राज्य प्रशासन हालात पर नजर बनाए रखे हुए है. उन्होंने पॉटकेट के मेयर ग्रेबियन और राज्य पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है. गवर्नर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि राज्य पुलिस स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और वे इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

Latest News

भारत बनेगा एआई सुपरपावर: Adani Group 100 अरब डॉलर निवेश से बनाएगा ग्रीन AI डेटा सेंटर्स, जानें क्या है प्लान?

अडानी समूह ने 2035 तक ग्रीन एनर्जी से चलने वाले AI-रेडी डेटा सेंटर्स के लिए 100 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की है. इससे भारत में 250 अरब डॉलर का AI इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम बनने की संभावना है.

More Articles Like This

Exit mobile version