अमेरिका में हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण, नए राष्ट्रपति के ऐलान से पहले दुनिया को बड़ा संदेश

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्‍मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत हासिल कर लिया है. ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्‍ट्रपति बनने के लिए तैयार है. हालांकि उनकी जीत का अभी ऐलान नहीं किया गया  है. लेकिन वो इस चुनाव में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं.

उनकी जीत के ऐलान से कुछ समय पहले, अमेरिकी रक्षा बलों ने कथित तौर पर मिनुटमैन III अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण किया, यह एक ऐसा कदम है जो अमेरिका में चल रही रणनीतिक रक्षा तैयारी को दर्शाता है. ये परीक्षण कई मायनों में महत्‍वपूर्ण है. साथ ही दूसरे देशों के लिए एक छुपा संदेश भी है.   

दुनिया के लिए बड़ा संदेश

कैलिफ़ोर्निया में वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से लॉन्च की गई, इस बैलिस्टिक मिसाइल ने उत्तरी प्रशांत में क्वाजालीन एटोल की दिशा में प्रशांत महासागर में 4 हजार मील से अधिक की यात्रा की. 15,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार के साथ, मिनिटमैन III दिखाता है कि अमेरिकी सेना 30 मिनट में दुनिया में कहीं भी लक्ष्य को भेद सकती है. हालांकि, रक्षा अधिकारियों ने साफ किया है कि परीक्षण की योजना नियमित अभ्यास के हिस्से के तौर पर वर्षों पहले बनाई गई थी, जिसका मकसद परमाणु अमेरिकी बलों की तत्परता को दिखाना था.

अमेरिका की कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था

अमेरिका का यह मिसाइल लॉन्‍च उभरते ग्‍लोबल सुरक्षा परिदृश्यों के बीच अपने रणनीतिक शस्त्रागार के लिए तत्परता की स्थिति बनाए रखने की अमेरिकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. स्पेस लॉन्च डेल्टा 30 के वाइस कमांडर कर्नल ब्रायन टाइटस ने द मेट्रो को बताया कि यह परीक्षण लॉन्च वैंडेनबर्ग में हमारे वायुसैनिकों के लिए एक उल्लेखनीय सप्ताह की शुरुआत का प्रतीक है, जिसमें पश्चिमी रेंज से दो परीक्षण लॉन्च निर्धारित हैं.

कर्नल ब्रायनने कहा कि ये परीक्षण न केवल हमारे देश की रक्षा के लिए मायने रखते हैं, बल्कि हमारी समर्पित टीम की असाधारण क्षमताओं और विशेषज्ञता को दिखाने में भी महत्वपूर्ण क्षण के रूप में काम करते हैं.

ये भी पढ़ें :- भगवा वस्त्र में डोनाल्ड ट्रंप! शानदार तस्वीर शेयर कर कंगना ने ट्रंप को दी जीत की बधाई

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version