गोलीबारी से दहला US, इडाहो के शॉपिंग सेंटर में सिरफिरे ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत, कई घायल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Shooting: अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है. शनिवार को अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में एक शॉपिंग सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग की गई. जिससे इलाके में भगदड़ मच गई. इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई लोग घायल हैं.

पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम ले रही. बीते दिन दोपहर के समय एक सिरफिरे ने इडाहो के शॉपिंग सेंटर में ताबड़तोड़ फायरिंग की. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, हमले में कई लोगों के घायल होने की ख़बर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हमलावर को मार गिराया. अब पुलिस इस हमले के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान का पता लगाने में जुट गई है.

इलाके में मच गई अफरा-तफरी US Shooting

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ये घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है. एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने ट्विन फॉल्स के मशहूर ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्तरां के पास स्थित शॉपिंग एरिया में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दीं. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे.

ये भी पढ़ें- ईरान से तनाव के बीच अमेरिका के वॉटर सिस्टम पर साइबर अटैक, पानी को जहरीला बनाने की कोशिश नाकाम

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This