टैरिफ घटाया, ट्रेड डील का ऐलान और पीएम मोदी की तारीफ…, एक फोन कॉल से बदल गया ट्रंप के सुर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US India Trade: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इसकी जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी.

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पीएम मोदी से हुई बातचीत को लेकर एक विस्तृत बयान जारी किया. उन्‍होंने लिखा कि “आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वह मेरे सबसे अच्छे मित्रों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं.”

क्‍या रूस तेल नहीं खरीदेगा भारत?

ट्रंप के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी रूस से तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका तथा संभावित रूप से वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए हैं. ट्रंप ने कहा कि इससे यूक्रेन में जारी युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जहां हर सप्ताह हजारों लोग मारे जा रहे हैं.

कम होगा भारत पर लगा टैरिफ

इतना ही नहीं ट्रंप ने यह भी दावा किया कि पीएम मोदी के अनुरोध और आपसी मित्रता के तहत भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है. इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा, जबकि भारत अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य तक लाने की दिशा में आगे बढ़ेगा.

राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, पीएम मोदी ने “बाय अमेरिकन” नीति के तहत अमेरिका से बड़े पैमाने पर खरीदारी का भी वादा किया है, जिसमें 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद शामिल होंगे. ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध आने वाले समय में और मजबूत होंगे और दोनों नेता ऐसे हैं “जो काम करके दिखाते हैं.”

इसे भी पढें:-सुप्रीम कोर्ट ने PAK से आए हिंदुओं की दुर्दशा पर उठाए सवाल, सरकार से पूछा-नागरिकता देने के बाद…!

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This

Exit mobile version