अमेरिका में सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्रा की मौत, दो अन्य घायल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका में सड़क हादसे में एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई है. वहीं दो अन्य भारतीय छात्र घायल हो गए है. घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी गई है. घटना शुक्रवार देर रात की है, जब अमेरिका के टेनेसी राज्य के मेम्फिस इलाके में एक वाहन ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार भारतीय छात्रा की जान चली गई.

आंध्र प्रदेश की थी छात्रा

मृतका की पहचान 26 साल की नागा श्री वंदना परिमाला के रूप में हुई है. नागा श्री वंदना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की रहने वाली थी. एक व्यवसायी की बेटी वंदना साल 2022 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गई थी. वंदना अमेरिका के मेम्फिस यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रही थी.

हादस में दो अन्य छात्र पवन और निकित घायल भी हुए हैं. दोनों छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जांच में पता चला है कि एक वाहन अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया, जिसमें वंदना की मौत हो गई.

अमेरिका में बढ़ रही भारतीय छात्रों की मौत की घटनाएं

मालूम हो कि बीते कुछ महीनों में अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत की कई घटनाएं सामने आई हैं. यूएस जाकर पढ़ाई करना भारतीय छात्रों का सपना होता है, लेकिन बीते कुछ समय से ये सपना दुस्वप्न में परिवर्तित होते जा रहा है.

इस साल अप्रैल तक ही अमेरिका में 11 भारतीय छात्रों की जान जा चुकी थी. अब यह आंकड़ा बढ़ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में पढ़ाई कर रहे कुल विदेशी छात्रों में से 25 प्रतिशत यानी करीब 2.75 लाख छात्र भारतीय हैं.

ये भी पढ़ें :- Bangladesh: कट्टरपंथियों के निशाने पर शिक्षण संस्थान, ढाका यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के दफ्तर में की तोड़फोड़

 

Latest News

‘जान लीजिए आप 30 साल तक सत्ता में आने वाले नहीं हैं’, राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह

नई दिल्लीः यमुना को साफ करने और जल आपूर्ति से संबंधित 10 परियोजनाओं का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने...

More Articles Like This

Exit mobile version