ट्रंप की धमकी के बीच तेज धमाकों से दहला तेहरान, अमेरिकी लड़ाकू विमान उड़ान भरने को तैयार!

Tehran: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव और बातचीत का दौर चल रहा है. वहीं दूसरी तरफ तेहरान के शाहरियार इलाके में हुए जोरदार धमाकों ने पूरी दुनिया को चौकन्ना कर दिया है. रमजान के मुकद्दस महीने में जंग की इस दस्तक ने स्थानीय लोगों में भारी खौफ पैदा कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तेहरान के आसमान में काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है.

अभी तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार ये धमाके शाहरियार इलाके में हुए हैं, जहां ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के गोला-बारूद और ईंधन डिपो स्थित हैं. हालांकि ईरान ने अभी तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन शिराज प्रांत में भी ऐसी ही आवाज़ें सुनाई देने की खबर है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते परमाणु तनाव के बीच हुई, जिससे क्षेत्र में युद्ध का डर बढ़ गया है.

ईरान की घेराबंदी तेज

परमाणु वार्ता के विफल होने के बाद अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी तेज कर दी है. जानकारी के अनुसार अरब सागर में USS अब्राहम लिंकन और USS  गेराल्ड आर. फोर्ड जैसे दो विशालकाय विमानवाहक पोत पहले से मौजूद हैं. इनके साथ 50 से ज्यादा अत्याधुनिक लड़ाकू विमान (F-22, F-35, और F-16) किसी भी समय उड़ान भरने के लिए तैयार हैं. सुरक्षा के लिए ‘थाड’ (THAAD) और ‘पैट्रियट’ मिसाइल बैटरियों को तैनात किया गया है.

बड़े सैन्य अभियान की चेतावनी

दोनों देशों के बीच इस टकराव की जड़ें साल 2015 के परमाणु समझौते से जुड़ी हैं. 2018 में जब तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को इस समझौते से बाहर कर लिया, तब से स्थिति बिगड़ती गई. अब ईरान द्वारा परमाणु कार्यक्रम बंद करने से इनकार करने के बाद अमेरिका छोटे हमलों के जरिए बड़े सैन्य अभियान की चेतावनी दे रहा है.

इसे भी पढ़ें. पन्नू हत्याकांड मामला: निखिल गुप्ता को 40 साल तक की जेल संभव, 29 मई को तय होगी सजा

Latest News

‘शर्तों और सुरक्षा हितों पर नहीं होगा कोई समझौता’, ईरान के साथ होने वाली वार्ता से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की चेतावनी

Washington: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ होने वाली शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना होते ही...

More Articles Like This

Exit mobile version