US Iran conflict: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से परमाणु समझौते को लेकर बातचीत चल रही है, जिसमें दोनों देशों के कई सीनियर लीडर भी शामिल हुए. लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें यह दोनों देशों के बीच यह वार्ता असफल रही. ऐसे में माना जा रहा है कि अब अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान को लेकर जल्द ही कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं. क्योकि ट्रंप ने कथित तौर पर कहा कि US शनिवार तक ईरान पर हमला कर सकता है, क्योंकि वह संभावित हमलों पर विचार कर रहे हैं.
CBS न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप को उनके टॉप नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर ने बताया कि अमेरिकन मिलिट्री शनिवार तक ईरान पर हमला कर सकती है, हालांकि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि हमले को हरी झंडी देनी है या नहीं.
इस मामले से जुड़े सूत्रों का हवाला देते हुए, US ब्रॉडकास्टर का कहना है कि फैसले की टाइमलाइन इस वीकेंड से आगे बढ़ने की उम्मीद है, साथ ही यह भी कहा कि पेंटागन आने वाले दिनों में मिडिल ईस्ट से कुछ लोगों को कुछ समय के लिए हटा रहा है. क्योंकि अगर US हमला करता है तो वह ईरान के संभावित जवाबी हमले के लिए तैयार है.
ट्रंंप की नाराजगी पड़ेगी भारी?
ईरान को लेकर सैन्य सलाहकारों ने ट्रंप को अब तक का सबसे बड़ा अपडेट दिया है, जिसके मुताबिक शनिवार तक युद्ध के लिए अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार हो जाएगी. दरअसल, ईरान की घेराबंदी में पिछले कई हफ्तों से अमेरिकन फोर्स जुटी थी. वहीं, अब आखिरी फैसला राष्ट्रपति ट्रंप को लेना है.
कुछ घंटों में ट्रंप को लेना होगा फैसला
ईरान के सुप्रीम लीडर द्वारा अमेरिकन एयरक्राफ्ट कैरियर डुबाने की धमकी से ट्रंप बेहद नाराज़ है. अब पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका और ईरान पर टिक गई हैं. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले कुछ घंटों के भीतर ट्रंप का फैसला लेते हैं.
कम होने का नाम नहीं ले रही मिडिल ईस्ट में टेंशन
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई हफ्तों से जारी तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध के काफी करीब पहुंच चुका है. वहीं, अब दोनों देशों के बीच बातचीत को भी असफल बताई जा रही है, जिसके तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक हाईलेवल मीटिंग की है, जिसमें उन्होंने ईरान पर हमले को लेकर बातचीत की है. इसके साथ ही आने वाले दिनों की रणनीति पर भी चर्चा की है.
इसे भी पढें:-हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी बोले PAK मंत्री-‘भारत संग जंग…’

