AI Impact Summit 2026: समिट में पीएम मोदी बोले— एआई इतिहास का परिवर्तनकारी क्षण, मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाएगी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

AI Impact Summit 2026: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इतिहास के लिए एक परिवर्तनकारी मोड़ साबित होगा और यह मानव क्षमताओं को कई गुना तक बढ़ाने की क्षमता रखता है. अपने मुख्य संबोधन में उन्होंने कहा कि एआई एक बड़े तकनीकी बदलाव के रूप में उभर रहा है. हालांकि, पहले की तकनीकी क्रांतियों के विपरीत इस बार परिवर्तन की गति बेहद तेज है और नई तकनीकों के प्रसार में दशकों नहीं, बल्कि बहुत कम समय लग रहा है.

मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर

उन्होंने आगे कहा कि आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है, गहरा भी है और व्यापक भी है. हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी निभानी है. वर्तमान पीढ़ी के साथ ही हमें इस बात की भी चिंता करनी है कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में हम एआई का क्या स्वरूप सौंपकर जाएंगे. इसलिए, आज असली प्रश्न ये नहीं है कि भविष्य में एआई क्या कर सकती है. प्रश्न ये है कि वर्तमान में हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ क्या करते हैं.

मानव केंद्रित AI पर जोर

इस समिट का मूल उद्देश्य एआई को मशीन केंद्रित से मानव केंद्रित और संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनाने पर है. पीएम ने कहा कि भारत एआई को किस दृष्टि से देखता है. उसका स्पष्ट प्रतिबिंब इस समिट की थीम “सर्वजन हिताय — सर्वजन सुखाय” में है. यही हमारा बेंचमार्क है. एआई के लिए इंसान सिर्फ डेटा प्वाइंट न बन जाए, इंसान सिर्फ रॉ मटेरियल तक सीमित न रह जाए. इसलिए एआई को लोकतंत्रीकरण करना होगा.

ग्लोबल साउथ के लिए AI का उपयोग

उन्होंने कहा कि एआई को ग्लोबल साउथ के देशों में समावेशन और सशक्तिकरण का प्रभावी साधन बनाया जाना चाहिए. पीएम मोदी ने आगे कहा कि वर्तमान समय में कई बड़ी कंपनियां एआई को अपनी रणनीतिक संपत्ति मानते हुए इसके कोड को गोपनीय रखती हैं, लेकिन भारत का दृष्टिकोण अलग है. उनका मानना है कि एआई का वास्तविक लाभ तभी पूरी दुनिया तक पहुंच सकता है, जब इसकी तकनीक और कोड अधिक खुला और सुलभ बनाया जाए.

यह भी पढ़े: AI Jobs Report: भारत में 70% एआई नौकरियां सिर्फ 3 शहरों में केंद्रित, बेंगलुरु और दिल्ली-NCR टॉप पर

Latest News

PM मोदी और UAE के क्राउन प्रिंस की मुलाकात, AI सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर हुई बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच...

More Articles Like This