US-Iran : अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी (ब्लॉकेड) लागू कर दिया है. बता दें कि ट्रंप ने यह फैसला तब किया, जब इस्लामाबाद में दोनों पक्षों के बीच हुई पीस टॉक बेनतीजा रही थी. इसके साथ ही अमेरिकी सेंट्रल कमांड के ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी जहाजों को रोकने की घोषणा की थी. ऐसे में ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी जहाजों को डुबाने की धमकी दी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में निगरानी करने का फैसला किया तो ईरान अमेरिकी जहाजों को डुबा देगा.
क्या यह अमेरिका जैसी शक्तिशाली सेना का काम है?- ईरान
बताया जा रहा है कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के पूर्व कमांडर-इन-चीफ मोहसिन रेजाई ने सरकारी टीवी से बातचीत के दौरान कहा कि ‘मिस्टर ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट के ‘पुलिस अधिकारी’ बनना चाहते हैं, लेकिन क्या वास्तव में ये उनका काम है? क्या यह अमेरिका जैसी शक्तिशाली सेना का काम है?’ इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ‘आपके (यूएस) ये जहाज हमारी पहली मिसाइलों से डुबा दिए जाएंगे. ये निश्चित रूप से हमारी मिसाइलों की चपेट में आ सकते हैं और हम इन्हें नष्ट कर सकते हैं.’
सीजफायर पर बोले रेजाई
बता दें कि रेजाई ने अमेरिका और ईरान के बीच हुई सीजफायर के समझौते को बढ़ाने को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ‘मैं युद्धविराम बढ़ाने के बिल्कुल भी पक्ष में नहीं हूं और यह मेरा निजी विचार है.’ जानकारी के मुताबिक, रेजाई का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई पीस टॉक के असफल रहने के बाद दूसरे दौर की शांति वार्ता के प्रयास किए जा रहे हैं.
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव ने कहा
इस मामले का लेकर व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट का कहना है कि सुबह मैंने कुछ गलत रिपोर्टिंग देखी और इसमें ये भी कहा था कि हमने औपचारिक रूप से सीजफायर बढ़ाने का अनुरोध किया है. बताया जा रहा है कि यह बात सच नहीं है. साथ ही ईरान से जुड़े समुद्री प्रतिबंध ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू होगा. विशेष रूप से अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी में.
‘ईरानी बंदरगाहों पर यूएस की नाकेबंदी जारी‘
इस दौरान ईरान की नाकेबंदी को लेकर व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट के दौरान कहा कि इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया है और इसे ईरान के बंदरगाहों में आने या वहां से जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू किया जा रहा है. इसमें अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के सभी ईरानी बंदरगाह शामिल हैं और इस क्षेत्र में हमारी अमेरिकी सेनाएं उन जहाजों के लिए नेविगेशन की स्वतंत्रता का समर्थन कर रही हैं, जो कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते हुए गैर-ईरानी बंदरगाहों तक आ-जा रहे हैं.’
ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे अमेरिकी जहाज
इतना ही नही बल्कि उन्होंने ये भी बताया कि ‘अमेरिकी नौसेना के जहाज ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं, जबकि सेंटकॉम ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी को लागू करना जारी रखे हुए है. जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी सेनाएं वहां मौजूद हैं, सतर्क हैं और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं.’
इसे भी पढ़ें :- अमेरिका को उलझा देख चीन ने बिछाया अपना जाल, साउथ चाइना सी के इस एंट्री प्वाइंट पर लगाई पाबंदियां

