होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका…, ईरान के साथ सीजफायर के ऐलान के बाद ट्रंप का नया मैसेज

US Iran War Ceasefire : लंबे समय से चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया और कहा कि हम ईरान के साथ अगले दो हफ्ते तक सीजफायर करते हैं. साथ ही उन्होंने शर्त रखते हुए कहा कि इसके लिए ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी हटानी होगी और जहाजों को सुरक्षित निकालना होगा. बता दें कि यह ऐलान करने के बाद ट्रंप ने ईरान को नया मैसेज दिया है.

ट्रंप का कहना है कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों के ट्रैफिक से निपटने में ईरान की मदद करेगा. प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, युद्ध की शुरुआत के बाद से ही ईरान ने होर्मुज में नाकेबंदी कर दी थी और साथ ही सभी देशों के जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी, लेकिन बाद में ईरान ने यह भी कहा कि उसके मित्र राष्ट्रों के लिए होर्मुज हमेशा खुला है, लेकिन दुश्मन देशों के लिए होर्मुज पूरी तरह बंद है.

ट्रंप के ऐलान से ईरान को बड़ी राहत

बता दें कि यूएस प्रेसिडेंट ने ईरान को बड़ी राहत दी है. क्‍योंकि उन्होंने तेहरान को बड़ी झूठ देते हुए कहा कि अब ईरान युद्ध में क्षतिग्रस्त हुए अपने बुनियादी ढांचों का फिर से निर्माण शुरू कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर भारी बमबारी की, जिसमें तेहरान और कौम जैसे बड़े शहरों में भारी तबाही मची. इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान के सबसे बड़े ब्रिज को भी उड़ा दिया था. इतना ही नही बल्कि यूनिवर्सिटी, कॉलेज, स्कूल और अस्पतालों पर भी अमेरिका-इजरायल ने बम बरसाए थे. हालांकि अब ट्रंप के इस ऐलान से ईरान को बड़ी राहत मिली है.

होर्मुज टैक्स से पुनर्निमाण करेगा ईरान

बता दें कि ईरान जल्द से जल्द अपने ध्वस्त हुए ढांचों का पुनर्निमाण करना चाहता है. इसके साथ ही उसने सीजफायर की शर्तों में एक शर्त ये भी रखी थी कि वो होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों-तेल टैंकरों से टोल वसूलेगा और इसका इस्‍तेमाल पुनर्निमाण कार्यो में करेगा. हालांकि इससे पहले ईरान की मांग रही थी कि अमेरिका-इजरायल उसे हर्जाना दे ताकि वो निर्माण कार्य कर सके.

ईरान ने रखीं 10 शर्तें

आक्रामकता खत्म करना
NSC के सभी प्रस्तावों को रद्द करना
IAEA बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को रद्द करना
ईरान को मुआवजा देना
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पूरा नियंत्रण जारी रहे

यूरेनियम इनरिचमेंट को स्वीकार करना
सभी प्रतिबंध हटाए जाएं
सभी द्वितीयक प्रतिबंध भी हटाए जाएं
क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू बलों की वापसी
लेबनान के वीर इस्लामी प्रतिरोध सहित सभी मोर्चों पर युद्ध की समाप्ति

ट्रंप ने सीजफायर का किया ऐलान

इसके साथ ही ईरान के साथ सीजफायर को लेकर ट्रंप ने ऐलान करते हुए कहा कि ईरान पर हमले को दो सप्ताह की अवधि के लिए स्थगित करने पर सहमत हूं. उन्‍होंने यह भी कहा कि यह एक द्विपक्षीय सीजफायर होगा. उन्होंने पाकिस्तान और शहबाज-मुनीर का जिक्र किया और कहा कि ईरान भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खोलने पर सहमत है. बता दें कि अतीत के लगभग सभी विवादित मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच सहमति बन चुकी है.’

इसे भी पढ़ें :- जलमार्ग खुलने से बढ़ सकती है…, अमेरिका-ईरान जंग के सीजफायर से भारत को मिली खुशखबरी

More Articles Like This

Exit mobile version