50 सालों में मारे गए लोगों के परिवार को दें मुआवजा, ट्रंप ने ईरान से कर दी ये बड़ी मांग

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सामने एक बड़ी मांग की है. ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में मौत के लिए ईरान को ज़िम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही उन्होंने तेहरान से मुआवजे की मांग की है.

ट्रंप ने ईरान से कर दी ये बड़ी मांग

ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान अब मुआवजा मांग रहा है, लेकिन तेहरान ने पहले की किसी भी बातचीत या मीटिंग में इसका कभी जिक्र नहीं किया. ट्रंप ने कहा, ‘मैं भी ईरान से उन सभी लोगों के लिए मुआवजा मांग रहा हूं, जिन्हें उन्होंने अपनी सड़क किनारे कई लड़ाइयों में मारा है और गंभीर रूप से घायल किया है, जिनमें यूएसएस कोल पर मारे गए लोगों के परिवार और लड़ाई में मारे गए हजारों अन्य लोग शामिल हैं.’

ये भी पढ़ें- अमेरिका में गर्मी ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड, 15 हजार एकड़ में फैली आग से मचा हाहाकार

ईरान से मांगा मुआवजा US Iran War

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को पिछले 50 सालों में ईरान में मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिवारों को भी मुआवजा देना चाहिए और पिछले पांच महीनों में मारे गए 52,000 को भी मुआवजा देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को भविष्य की किसी भी बातचीत में इस मांग को शामिल करने का निर्देश दिया है.

होर्मुज खोलने के लिए अमेरिका से मांगा था मुआवजा

दरअसल, तेहरान ने कहा था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए अमेरिका को मुआवजा देना होगा. जिसके बाद ट्रंप ने कहा कि अब उन्हें ईरान से पिछली गलतियों के लिए मुआवजा चाहिए होगा.

ये भी पढ़ें- Colombia Earthquake: कोलंबिया में भूकंप से तबाही, अब तक 132 मौते, सैकड़ों घायल, बचाव कार्य जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version