ईरानी हमले में कुवैत का बिजली और पानी प्लांट तबाह, तेहरान ने दी इस बार खतरनाक चेतावनी

Must Read

Middle East Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव लगातार खतरनाक होता जा रहा है. इसी बीच ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देश कुवैत को निशाना बनाया है. कुवैत के Ministry of Electricity, Water and Renewable Energy ने कहा है कि ईरान के ताजा हमले में देश का एक बिजली उत्पादन और समुद्री पानी को मीठा बनाने वाला (Water Desalination) संयंत्र निशाना बना. हमले के बाद संयंत्र में आग लग गई और वहां नुकसान हुआ.

नागरिकों से बिजली की खपत कम करने की अपील

मंत्रालय के मुताबिक, दमकल टीमों ने आग पर काबू पा लिया है. तकनीकी टीमें प्रभावित इकाइयों की मरम्मत और उन्हें दोबारा सेवा में लाने का काम कर रही हैं. साथ ही पूरे बिजली ग्रिड की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. स्थिति को देखते हुए मंत्रालय ने देश के नागरिकों और निवासियों से बिजली की खपत कम करने और जरूरत के मुताबिक ही बिजली इस्तेमाल करने की अपील की है.

निशाने पर सिर्फ सैन्य ठिकाने नहीं

अमेरिका के गुरुवार-शुक्रवार रात हमले में इस बार निशाने पर सिर्फ सैन्य ठिकाने नहीं रहे, बल्कि दक्षिणी ईरान के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, पुल और कम्युनिकेशन से जुड़े ढांचे पर भी हमले की खबरें सामने आई हैं. ईरानी मीडिया का दावा है कि इन हमलों में कई नागरिक इलाकों को भी नुकसान पहुंचा है. दूसरी ओर अमेरिका का कहना है कि उसका मकसद ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है.

बिजलीघरों और पुलों को भी निशाना बनाया

हमले ऐसे समय हुए हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन पहले ही खुलकर कह चुके थे कि अगर ईरान बातचीत की मेज पर नहीं आया तो उसके बिजलीघरों और पुलों को भी निशाना बनाया जाएगा. अब ताजा हमलों के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि हालात और बिगड़ सकते हैं और संघर्ष पूरे क्षेत्र में फैलने का खतरा बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें. शामली: CM योगी ने कहा- कांवड़ यात्रा में हुड़दंग से बचें, अनुशासन बनाए रखें, कांवड़ियों से की ये अपील

Latest News

यूक्रेन में रक्षा मंत्री को हटाने वाले फैसले पर फंसे जेलेंस्की, कई शहरों में सड़कों पर उतरे लोग

Russia Ukraine War: यूक्रेन की अन्य देशो के साथ तो जंग लड़ ही रहा है साथ ही उसके घर...

More Articles Like This