पश्चिम एशिया में बिगड़े हालात, ट्रंप के निर्देश पर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ शुरू कर दिए सैन्य हमले

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ गया है. बीते दिन अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू करने की घोषणा की. अमेरिकी सेना का कहना है कि इस हमले का उद्देश्य स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रखना है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए हुआ सीजफायर अब उनके अनुसार खत्म हो चुका है.

हमलों से बिगड़े हालात

अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमले शुरू कर दिए हैं. यह कार्रवाई तब की गई, जब मंगलवार को होर्मुज से गुजर रहे तीन मालवाहक जहाजों को निशाना बनाया गया था. अमेरिका ने कहा कि जहाजों पर हमले के बाद उसने सैन्य कार्रवाई तेज की है. हमलों से मिडिल ईस्ट दहल उठा है. कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है.

ट्रंप के निर्देश पर शुरू हुए हमले US Iran War

डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के खिलाफ हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी सेना का कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की उस क्षमता को और कमजोर करना है, जिससे वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अंतरराष्ट्रीय नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा कर सके.

दूसरे दिन भी हमले जारी

अमेरिका ने दूसरे दिन भी ईरान के विभिन्न ठिकानों पर हमले किए है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इन हमलों का उद्देश्य ईरान पर दबाव बनाना है, जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर हमले बंद करे. अमेरिका का कहना है कि कमर्शियल जहाजों और नागरिक चालक दल की सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जरूरी है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का भव्य समापन, पांच फाइटर जेट्स से सलामी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version