ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका, अरब सागर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में पायलट की मौत

US-Iran War: ईरान से जारी युद्ध के बीच अमेरिका को बडा झटका लगा है. अरब सागर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी नौसेना के एक पायलट की मौत हो गई है. वहीं युद्ध में जान गंवाने वाले अमेरिकी सैन्यकर्मियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है. बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष में अमेरिकी सेना को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक 414 अमेरिकी सैनिक घायल भी हो चुके हैं.

आपात स्थिति में उतारना पड़ा

अमेरिकी नौसेना ने बताया कि 1 जुलाई को अरब सागर में एक सैन्य हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारना पड़ा था. शुरुआती जांच में कहा गया था कि दुर्घटना के पीछे किसी दुश्मन के हमले के संकेत नहीं मिले हैं. हादसे में हेलीकॉप्टर सवार चार में से तीन नौसैनिकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक नौसेना पायलट की मौत हो गई. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस ने बताया कि युद्ध में घायल सैनिकों की संख्या सोमवार तक बढ़कर 414 हो गई है.

घायल सैनिकों को मस्तिष्क से जुड़ी चोटें

उन्होंने कहा कि अधिकांश घायल सैनिकों को मस्तिष्क से जुड़ी चोटें आई हैं. CENTCOM के अनुसार, युद्ध की शुरुआत में मार्च महीने के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 13 अमेरिकी सैन्यकर्मियों की मौत हुई थी. अब हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद कुल मृतकों की संख्या 14 हो गई है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड की प्रवक्ता मेजर एम्मा थॉम्पसन ने बताया कि घायल हुए लगभग सभी सैनिक उपचार के बाद अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं.

इलाज के लिए संघर्ष क्षेत्र से बाहर भेजा

हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कितने सैनिकों को इलाज के लिए संघर्ष क्षेत्र से बाहर भेजा गया. उन्होंने यह भी नहीं बताया कि सोमवार को घायल हुए अमेरिकी वायुसेना के जवान की चोट हालिया अमेरिका-ईरान हमलों से जुड़ी थी या किसी अन्य कारण से.

इसे भी पढ़ें. PM Modi Jalandhar Visit: PM मोदी का जालंधर दौरा 17 को, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version