अमेरिका-सऊदी अरब ने इराक पर की एयर स्ट्राइक, ईरान समर्थित ठिकानों को बनाया निशाना

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध से दुनिया के कई देश प्रभावित हो रहे हैं. अब इन दोनों देशों के साथ दूसरे खाड़ी देश भी इस युद्ध में कूद पड़े हैं. इसी बीच सऊदी अरब ने 28 जुलाई को अमेरिका के साथ मिलकर इराक पर एयर स्ट्राइक कर दी. उन्होंने ईरान समर्थित ठिकानों को निशाना बनाया है. इसकी जानकारी यूएस सेंट्रल कमांड ने दी है.

U.S. सेंट्रल कमांड ने दी हमले की जानकारी US Iran War

दरअसल, यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए इस हमले की जानकारी दी है. उसने लिखा, U.S. सेंट्रल कमांड और सऊदी अरब की सेना ने 28 जुलाई को इराक में ईरान से जुड़े उन आतंकवादियों के खिलाफ सटीक हमले किए, जिन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने U.S. सेना और सऊदी एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने का निर्देश दिया था.

सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए ये हमले बंद करने होंगे

यूएस सेंट्रल कमांड ने आगे लिखा, पिछले 72 घंटों में IRGC के निर्देश पर हुए 30 से ज़्यादा हवाई ड्रोन हमलों के कड़े जवाब में, U.S. और सऊदी लड़ाकू विमानों ने पूर्वी इराक में आतंकवादियों के कई लॉजिस्टिक्स और हथियारों के ठिकानों पर हमले किए. U.S. सेना पर किए गए ये गैर-जरूरी हमले सफल नहीं हुए. उसने लिखा, फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच, इराक में ईरान से जुड़े आतंकवादी मिलिशिया द्वारा U.S. नागरिकों और ठिकानों पर हमले की 600 से ज़्यादा कोशिशें की गईं. IRGC और उसके आतंकवादी सहयोगियों को U.S. की ओर से और सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए ये हमले बंद करने होंगे.

ये भी पढ़ें- Bangladesh: रहमान शासन में भी नहीं बदले हालात, छह महीनों में 44 अल्पसंख्यकों की मौत, 250 से ज्यादा घटनाएं

Latest News

LPG Cylinder Price: क्या फिर बढ़ेंगे गैस सिलेंडर के दाम? चेक करें 29 जुलाई का लेटेस्ट रेट

29 जुलाई 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि वैश्विक सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है और अब उपभोक्ताओं की नजर 1 अगस्त को होने वाली नई कीमतों की घोषणा पर है.

More Articles Like This

Exit mobile version