US ने इज़राइल को 12000 घातक बम बेचने की दी मंजूरी, ट्रम्प के फैसले से मिडिल ईस्ट में मची खलबली

Washington: अमेरिका ने इज़राइल को बड़े पैमाने पर हथियार देने का फैसला किया है. अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार यह सौदा इज़राइल की रक्षा क्षमता मजबूत करेगा. वर्तमान और भविष्य के खतरों से निपटने में मदद करेगा. क्षेत्रीय दुश्मनों के खिलाफ निवारक प्रभाव पैदा करेगा. मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध के बीच अमेरिका के इस निर्णय से हलचल मच गई है.

इज़राइल ने किया था अनुरोध

अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि इज़राइल को 12,000 हवाई बम और उनसे जुड़ी सैन्य सहायता बेचने की संभावित फॉरेन मिलिट्री सेल (FMS) को मंजूरी दे दी गई है. इस सौदे की कुल कीमत लगभग 151.8 मिलियन डॉलर बताई गई है. इज़राइल ने 12,000 BLU-110A/B जनरल पर्पस बम बॉडी खरीदने का अनुरोध किया था. ये 1,000 पाउंड (करीब 450 किलोग्राम) वजन वाले शक्तिशाली हवाई बम हैं, जिन्हें लड़ाकू विमानों से गिराया जाता है और बड़े सैन्य लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

सौदे को तुरंत दी गई मंजूरी

अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने कहा कि मौजूदा हालात “आपात स्थिति” हैं, इसलिए इस सौदे को तुरंत मंजूरी दी गई है. इसके कारण Arms Export Control Act के तहत होने वाली सामान्य कांग्रेस समीक्षा प्रक्रिया को भी दरकिनार कर दिया गया. अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार इस सैन्य पैकेज में केवल बम ही नहीं बल्कि इंजीनियरिंग सहायता, लॉजिस्टिक और तकनीकी समर्थन, कार्यक्रम संचालन से जुड़ी सेवाएं भी शामिल हैं.

अब युद्ध आठवें दिन में प्रवेश

यह निर्णय उस समय लिया गया है जब ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच संघर्ष लगातार तेज हो रहा है. 28 फरवरी को तेहरान पर हुए हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei, कई सैन्य कमांडर और सैकड़ों नागरिक मारे गए थे. इसके बाद ईरान ने इज़राइल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए. अब युद्ध आठवें दिन में प्रवेश कर चुका है और लगातार नए हवाई हमलों की खबरें सामने आ रही हैं.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका में रोजी-रोटी पर संकट, 92,000 नौकरियां खत्म, रोजगार में गिरावट, बढ़ी बेरोजगारी

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version