ईरान के नए कमांडर इन चीफ का ऐलान, जानिए किसके हाथों में होगी IRGC की कमान

Must Read

US-Israeli : अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है. ऐसे में ईरान ने अपने नए कमांडर-इन-चीफ के नाम का भी ऐलान कर दिया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (IRGC) की नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है. बता दें कि 31 दिसंबर 2025 को वाहिदी को डिप्टी कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया था.

जानकारी के मुताबिक, साल 1988-1998 तक वाहिदी कुद्स फोर्स के पहले कमांडर रहे. बता दें कि ये IRGC की वो शाखा है जो ईरान के बाहर सैन्य और खुफिया ऑपरेशनों के लिए जिम्मेदार मानी जाती है. इसके साथ ही काफी लंबे समय तक वाहिदी रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं. वे एक्सपीडिएंसी डिस्कर्नमेंट काउंसिल के सदस्य और सुप्रीम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के चेयरमैन भी रहे.

आयर्स में यहूदी केंद्र पर हुए बम विस्फोट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1994 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में यहूदी केंद्र पर हुए बम विस्फोट में कथित संलिप्तता के चलते वाहिदी इंटरपोल की रेड नोटिस लिस्ट में हैं. बता दें कि इस बम विस्फोट में 85 लोग मारे गए थे. इतना ही नही बल्कि अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने वाहिदी पर कई प्रतिबंध लगाए हैं. बैन का कारण ईरान के परमाणु कार्यक्रम से उनके संबंध और 2022 के विरोध प्रदर्शनों में मानवाधिकारों के उल्लंघन में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है.

ईरान की सैन्य रणनीति का मास्टरमाइंड वाहिदी

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, अहमद वाहिदी का जन्म 27 जून 1958 को ईरान के शिराज में हुआ. इसके साथ ही ये इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट, औद्योगिक इंजीनियरिंग में मास्टर और रणनीतिक अध्ययन में पीएचडी हैं. इतना ही नही बल्कि वाहिदी को ईरान की सैन्य रणनीति का मास्टरमाइंड माना जाता है.

हमलों में खामेनेई के परिवार के सदस्यों की भी मौत

बता दें कि दोनों देशों के बीच हमलों में अली खामेनेई के परिवार के सदस्यों की भी मौत हुई है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि खामेनेई ने हमलों में अपने दामाद और बहू को भी खो दिया है. मीउिया रिपोर्ट के मुताबिक क्लब तेहरान सिटी काउंसिल के सदस्य मीसम मुजफ्फर ने जानकारी दी है कि ईरान के सर्वोच्च नेता के दामाद और बेटी भी मारे गए हैं.

इसे भी पढ़ें :- इस देश में होली खेलने पर हो सकती है जेल, 99% लोग नहीं जानते यह बात

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This