अमेरिका के न्यू मेक्सिको में खतरनाक बाढ़ में बहे मकान, 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत

US : वर्तमान समय में न्यू मेक्सिको में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है. ऐसे में भयानक बाढ़ के कारण 2 बच्चों के साथ 3 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही 200 से ज्यादा मकान ढह गए हैं. बता दें कि इस बाढ़ और भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा तबाही अल्बुकर्क से लगभग 210 किमी दूर एक पहाड़ी गांव रुइडोसो में हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में 4 साल की एक बच्ची और 7 साल का एक लड़का शामिल है.

90 मिनट तक हुई तेज बारिश

जानकारी के मुताबिक, यह 3 लोगों का परिवार एक RV कैंप में था. अचानक नदी में बाढ़ आने के कारण यह हादसा हुआ. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि करीब 90 मिनट तक हुई तेज वर्षा में 3.5 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई. इतने भार जल स्तर में एक पूरा घर नदी में बह गया. इसके साथ ही कई घरों को काफी नुकसान भी हुआ है. जबकि करीब 200 घर क्षतिग्रस्त हो गए.

इलाकों में चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बाढ़ग्रस्त इलाकों में कम से कम 85 रैपिड वाटर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गए. इस दौरान गवर्नर मिशेल वूजैन ग्रिशम इस मामले को समझा और फेडरल सहायता के लिए कदम उठाए. बता दें कि इस भार बारिश और बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए नदी से तलछट हटाने, पुलों की मरम्मत और पेड़-पौधे रोपण जैसी दीर्घकालिक तैयारी की जा रही है.

गवर्नर ने किया हवाई सर्वेक्षण

इस बाढ़ के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. ऐसे में उनका कहना है कि यह क्षेत्र पिछले एक साल से जंगल की आग और लगातार बाढ़ जैसी आपदाओं का सामना कर रहा है. उन्‍होंने ये भी बताया कि राज्य को संघीय आपातकालीन घोषणा की आंशिक मंज़ूरी मिल गई है, जिससे खोज और बचाव कार्यों में मदद के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें :- कॉमन मैन के अंदाज में न्यू मार्केट पहुंचे सीएम मोहन यादव, ट्रैफिक लाइट पर रोकी कार, नियमों का भी…

 

Latest News

Cargo Ship Attack: नहीं रुकने पर ओमान की खाड़ी में कार्गों शिप पर अमेरिका का हमला

Cargo Ship Attack: ओमान की खाड़ी में अमेरिका की सेना ने नाकेबंदी तोड़ने पर कार्गो जहाज पर बम बरसाया...

More Articles Like This

Exit mobile version