अमेरिकी संसद में पास हुआ वित्तपोषण विधेयक, डोनाल्ड ट्रंप के मांग को नहीं किया गया शामिल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Parliament: अमेरिका के ऊपरी सदन सीनेट ने संघीय सरकार के संचालन एवं आपदा सहायता को अस्थायी रूप से वित्तपोषण मुहैया कराने की एक द्विदलीय योजना पारित की गई है. बता दें कि अगर यह विधेयक समय पर पारित नही होता है तो, इससे सरकारी काम काज के बाधित होने का खतरा होता है.

गौर करने की बात ये है कि शनिवार को पारित की गई इस विधेयक में अमेरिका के नवर्निवाचित राष्‍ट्रपति के उस मांग को शामिल नहीं किया गया है, जिसमें उन्‍होंने नए साल में ऋण सीमा बढ़ाने की बात कहीं है.

अपने दायित्वों को पूरा करेगी करेंगे संसद

इस दौरान निचले सदन प्रतिनिधी सभा के स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा था कि संसद अपने दायित्वों को पूरा करेगी और क्रिसमस की छुट्टियों से पहले संघीय सरकार का कामकाज बाधित नहीं होने देगी. ऐसे में अमेरिका के नवर्निवाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा था कि विधेयक में ऋण सीमा में वृद्धि को शामिल किया जाना चाहिए. इसके अलावा उन्‍होंने शनिवार की सुबह ही एक ‘पोस्ट’ में कहा था कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो कामकाज ‘‘अभी बंद हो’’ जाना चाहिए.

366 मतों से पारित हुआ विधेयक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिनिधि सभा ने जॉनसन के नए विधेयक को 34 के मुकाबले 366 मतों से पारित कर दिया. सीनेट (अमेरिकी संसद) ने इसे 11 के मुकाबले 85 मतों के बहुमत से पारित किया. अब यह विधेयक अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के पास है और उनके इस पर शनिवार को हस्ताक्षर करने की संभावना है. अमेरिकी संसद में बहुमत के नेता चक शूमर ने कहा कि  सरकार का कामकाज बंद नहीं होगा.

इसे भी पढें:-खत्म हो जाएगी दुनिया, साल 2025 से शुरू होगा कयामत का दौर…सामने आई बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी

 

Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This