अमेरिका में प्लेन हादसा, मकान पर गिरा विमान, जानें कितने लोगों की गई जान

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Plane Crash: अमेरिका से एक विमान हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक प्‍लेन किसी मकान पर गिर गया, जिसके बाद तत्‍काल भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार, प्‍लेन अमेरिका के आयोवा से मिनेसोटा जा रहा था. इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर मिनियापोलिस उपनगर के एक मकान पर जा गिरा.  इसके बाद मकान में भयानक आग लग गई। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.

एक व्‍यक्ति की मौत

एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में विमान में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. ब्रुकलिन पार्क के प्रवक्ता रिसिकट अडेसाओगुन ने बताया कि इस हादसे में मकान में रह रहे लोगों को कोई चोट नहीं आई है लेकिन मकान नष्ट हो गया है.

संघीय उड्डयन प्रशासन ने एक बयान में बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि एकल-इंजन वाले ‘सोकाटा टीबीएम7’ प्‍लेन में कितने लोग सवार थे. एजेंसी ने बताया कि विमान डेस मोइनेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था. वह अनोका काउंटी-ब्लेन हवाई अड्डे जा रहा था. इस दुर्घटना के संबंध में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच कर रहा है.

ये भी पढ़ें :- शेख हसीना को सत्ता से हटाने में शामिल लड़कियों को किया जाएगा सम्मानित, अमेरिका में मिलेगा पुरस्कार

 

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This