डोनाल्ड ट्रंप ने खुद के लिए की नोबेल पुरस्कार की मांग, कहा- 7 युद्धों को…

Must Read

US President : एक बार फिर डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि उन्‍होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को समाप्त कराया था. उन्‍होंने इस बात को दोहराते हुए कहा कि इस साल की शुरुआत में व्यापार के जरिए भारत-पाकिस्तान संघर्ष को सुलझाया था. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भी कहा कि  सात युद्धों को समाप्त करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए.

युद्धों को रोकने पर ट्रंप का बयान

ऐसे में डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिकन कॉर्नरस्टोन इंस्टीट्यूट के संस्थापक डिनर में बोलते हुए कहा कि आज अमेरिका की विश्व मंच पर बहुत इज्जत है और वे शांति समझौते करा रहे हैं. इसके साथ ही युद्धों को रोकने का प्रयास भी कर रहे हैं. जानकारी देते हुए उन्‍होंने ये भी कहा कि “हमने भारत और पाकिस्तान के साथ थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धों को रोका.” ट्रंप ने कहा कि आप सब जानते हैं कि “भारत और पाकिस्तान का युद्ध हमने कैसे रोका. वे दोनों देश व्यापार चाहते हैं और मैं दोनों नेताओं का बहुत सम्मान करता हूं.

इन युद्धों को रोकने का दावा

ऐसे में उन्‍होंने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने कुल सात संघर्षों को रोका. भारत-पाकिस्तान, थाईलैंड-कंबोडिया, आर्मेनिया-अजरबैजान, कोसोवो-सर्बिया, इजरायल-ईरान, मिस्र-इथियोपिया और रवांडा-कांगो, हमने इन सभी को रोका.” इसके साथ ही इनमें से 60% संघर्ष व्यापार के कारण रोके गए.

रूस-यूक्रेन संघर्ष को रोकना आसान नही होगा- ट्रंप  

ट्रंप ने बताया कि उन्‍होंने भारत से कहा कि अगर तुम युद्ध करोगो तो हम आपके साथ कोई व्‍यापार नही करेंगे. उन्‍होंने यह भी जोड़ा कि दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं. ऐसे में उनका कहना है कि अगर वे रूस और यूक्रेन के बीच के संघर्ष को रोक दें, तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा. इस बात पर ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे हर एक युद्ध के लिए एक नोबेल मिलना चाहिए.” इस दौरान उन्‍होंने अनुमान लगाते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाना आसान होगा, क्योंकि राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनके अच्छे संबंध हैं, लेकिन मैं उनसे निराश हूं. मुझे लगा था कि यह सबसे आसान होगा, लेकिन हम इसे किसी न किसी तरह से हल कर लेंगे.

इसे भी पढ़ें :- बगराम एयरबेस लौटाओ नहीं तो…, डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान को दी खुली धमकी

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This