अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने इस्राइल के PM नेतन्याहू से फोन पर की बात, इस्राइल के ईरान पर संभावित हमले को लेकर दिया समर्थन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel: बुधवार, 09 अक्‍टूबर को इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने टेलीफोन पर बात की. यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी. इस बातचीत के दौरान इस्राइल के पीएम ने इस्राइल के ईरान पर संभावित हमले को लेकर अमेरिका का समर्थन दोहराया और लगातार संपर्क में रहने की बात भी कही. अमेरिकी राष्‍ट्रपति और बेंजामिन नेतन्याहू की यह बीतचीत बीते दो महीने में पहली बार हुई.

इस दौरान जो बाइडन ने इस्राइल के पीएम नेतन्याहू को लेबनान में आम नागरिकों को कम से कम नुकसान पहुंचाने का आग्रह भी किया. इससे पहले, अमेरिका ने इस्राइल को ईरान के तेल ठिकानों पर हमला न करने को भी कहा था. बता दें कि बीते दिनों इस्राइल पर ईरान ने मिसाइल और रॉकेट हमला किया था. इसके बाद, इस्राइल ने बदला लेने और ईरान पर जवाबी कार्रवाई करने की बात कही थी. अमेरिका ने भी ईरान के इस्राइल पर हमले की निंदा की थी और इस्राइल को अडिग समर्थन देने का वादा किया था.

ईरान पर हमला घातक और हैरान करने वाला होगा

व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया, अमेरिका और इस्राइल की राष्ट्रीय सुरक्षा टीमें लगातार संपर्क में रहेंगी. दोनों नेताओं की बातचीत में उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस भी शामिल हुईं. यह बातचीत ऐसे समय हुई, जब इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ईरान के हमले पर इस्राइली प्रतिक्रिया को लेकर अमेरिकी नेतृत्व से बातचीत करने वाले थे. इस्राइली रक्षा मंत्री ने बुधवार को कहा कि ‘ईरान पर हमारा हमला घातक, सटीक और हैरान करने वाला होगा. व्हाइट हाउस ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई.

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This