राष्ट्रपति ट्रंप ने एक और भारतवंशी पर जताया भरोसा, पॉल कपूर को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US; Paul Kapur: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के टीम में एक और भारतीय की एंट्री हुई है. दक्षिण एशियाई सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ पॉल कपूर को राष्‍ट्रपति ट्रंप ने दक्षिण एशियाई मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री के रूप में नामित किया है. अगर कपूर पॉल को सीनेट से मंजूरी मिल जाती है तो वह डोनाल्ड लू की जगह लेंगे. बता दें कि दक्षिण एशियाई राजनीति के विशेषज्ञ के तौर पर, कपूर पाकिस्तान के आलोचक रहे हैं.

डोनाल्‍ड लू का कार्यकाल समाप्‍त

अमेरिकी विदेश विभाग ने जनवरी में पुष्टि की थी कि दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू का कार्यकाल 17 जनवरी, 2025 को खत्‍म हो गया है. दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों का ब्यूरो अमेरिका की विदेश नीति और भारत,  पाकिस्‍तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, कजाकिस्तान, किर्गिज़स्तान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के साथ अमेरिकी संबंधों से जुड़े मामलों को देखता है.

विदेश विभाग के कर्मचारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं  कपूर

भारतवंशी कपूर वर्तमान में ‘यूनाइटेड स्टेट्स नेवल पोस्टग्रेजुएट स्कूल’ के राष्ट्रीय सुरक्षा मामला विभाग में प्रोफेसर हैं. उन्होंने साल 2020-21 के दौरान अमेरिकी विदेश विभाग के नीति नियोजन कर्मचारी के तौर पर सेवाएं दी. इस विभाग में कपूर दक्षिण और मध्य एशिया, हिंद-प्रशांत रणनीति और अमेरिका-भारत संबंधों से जुड़े मामलों पर काम कर चुके हैं.

वह ‘इंडिया, पाकिस्तान एंड द बम: डिबेटिंग न्यूक्लियर स्टेबिलिटी इन साउथ एशिया’ के सह-लेखक और ‘द चैलेंजेज ऑफ न्यूक्लियर सिक्योरिटी: यूएस एंड इंडियन पर्सपेक्टिव्स’ के सह-संपादक भी हैं.’ पॉल कपूर ने शिकागो यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है. पॉल कपूर रक्षा विभाग के लिए अमेरिका-भारत ट्रैक 1.5 रणनीतिक वार्ता के साथ ही दोनों देशों के बीच अन्य वार्ता को दिशा दी. बता दें कि ट्रंप की टीम में प्रमुख पदों पर भारतीय मूल के कई व्यक्ति शामिल हैं.

 ये भी पढ़ें :- जमीन, सेना और नाटो की सदस्यता… किन शर्तों पर यूक्रेन रूस से करेगा समझौता?

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version