रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, कहा…

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US President Trump On Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को खत्‍म करवाने को लेकर अमेरिका बड़ी भूमिका निभा रहा है. इसी कड़ी में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बड़ी बात कह दी है. राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्‍हें उम्‍मीद है कि यूक्रेन के साथ रूस 30 दिन के युद्धविराम पर सहमत हो जाएगा. यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने भी इसे एक सकारात्‍मक कदम बताया है. राष्‍ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अब यह अमेरिका पर निर्भर है कि वह मास्को को इसे स्वीकार करने के लिए राजी करे.

सऊदी अरब में हुई है वार्ता

मंगलवार को अमेरिका और यूक्रेन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सऊदी अरब के जेद्दा में वार्ता की थी. वार्ता के दौरान रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन साल से अधिक समय से जारी युद्ध को खत्‍म करने पर ध्यान केंद्रित किया गया. वार्ता में 30 दिन के युद्धविराम को स्वीकार करने का संकेत दिया गया.

राष्‍ट्रपति ट्रंप बोले

जेद्दा में ऐलान के तुरंत बाद राष्‍ट्रपति ट्रंप ने यहां कहा कि ‘‘कुछ समय पहले यूक्रेन ने युद्धविराम पर सहमति जताई थी. अब हम रूस से संपर्क करने जा रहे हैं और उम्मीद है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस पर राजी होंगे.’’ ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथसोशल’ अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘‘यदि हम रूस को सहमत कर लेते हैं, तो यह बहुत बढ़िया होगा. अगर हम ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो हम लगातार इस संबंध में प्रयास करते रहेंगे क्योंकि जंग में लोग मारे जा रहे हैं.’’

जेलेंस्की ने जताया ट्रंप के आभार

वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी पक्ष उनके देश के तर्कों को समझता है और उनके प्रस्तावों पर विचार करता है. उन्होंने कहा कि वो ‘‘दोनों देशों की टीम के बीच रचनात्मक बातचीत के लिए राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के आभारी हैं.’

ये भी पढ़ें :- Pakistan Train Hijack: हमले का वीडियो आया सामने, हाइजैक से पहले किया गया था धमाका

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version