ट्रंप से ज्यादा बढ़ी कमला हैरिस की लोकप्रियता, रैलियों में हो रही भारी भीड़; मिल रहा रिकॉर्ड चंदा

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Presidential Election: अमेरिका में इस साल नवंबर में चुनाव होने जा रहे हैं. इस राष्ट्रपति चुनाव में मुख्य मुकाबला रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार और डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स की उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच होने जा रहा है. अमेरिका में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है. डेमोक्रेट्स की उम्मीदवार कमला हैरिस कई प्रमुख चुनावी प्रांतों में लोकप्रियता में बढ़त हासिल कर ली है. चुनाव प्रचार के लिए चंदा एकत्र करने में भी कमला हैरिस ने रिकॉर्ड दर्ज किया है. कमला हैरिस की रैलियों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

डेमोक्रेट्स की उम्मीदवार कमला हैरिस ने सैन फ्रांसिस्को में चंदा जुटाने के एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया और कहा कि हम यह चुनाव जीतेंगे. इस कार्यक्रम में कमला हैरिस ने 1.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा जुटाया. इस कार्यक्रम में कई भारतीय दानदाताओं ने भी भाग लिया.

कमला हैरिस की बढ़ी लोकप्रियता

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले दिनों फैसला किया कि वह इस साल होने वाले चुनाव नें प्रतिभाग नहीं करेंगे. वहीं, उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया. हाल के दिनों में कमला हैरिस को डेमोक्रेट्स की ओर से उम्मीदवार घोषित किया गया है. काफी कम समय में कमला हैरिस ने अपने प्रतिद्वंदी ट्रंप के करीब लोकप्रियता पा ली है. कई स्थानों पर तो कमला की लोकप्रियता ट्रंप से भी ज्यादा नजर आ रही है.

लोकप्रियता का सर्वेक्षण करने वाली ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स’ की माने तो लोकप्रियता रेटिंग में हैरिस अब सभी राष्ट्रीय सर्वेक्षणों के औसत में ट्रंप से 0.5 प्रतिशत अंक आगे हैं. हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में विस्कॉन्सिन और मिशिगन जैसे महत्वपूर्ण प्रांतों में भी बढ़त बना ली है जहां पहले बाइडेन पीछे थे.

कमला हैरिस ने किया लोगों से बड़ा वादा

हाल के दिनों में ही कमला हैरिस ने लास वेगास में जनता से वादा किया था. उन्होंने इस दौरान कहा था कि वह रेस्तरां कर्मचारियों और अन्य सेवा कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर लागू करों को समाप्त करने की दिशा में काम करेंगी.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा था कि सभी से मेरा वादा है कि जब मैं राष्ट्रपति बनूंगी तो हम अमेरिका के कामकाजी परिवारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. इसमें न्यूनतम वेतन बढ़ाना और सेवा तथा आतिथ्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर करों को खत्म करना शामिल है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में सड़कों पर उतरे अल्पसंख्यक, आज हिंदू समुदाय से मिलेंगे अंतरिम सरकार के मुखिया यूनुस

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This