अमेरिका-सऊदी के बीच परमाणु समझौता, शांति वार्ता में क्या है सबसे बड़ा विवाद

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Saudi Arabia nuclear deal: अमेरिका और सऊदी अरब के बीच न्यूक्लियर डील हो चुकी है, जिसके तहत अब सऊदी अरब में परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम शुरू होगा. बता दें कि सऊदी अब नागरिक इस्तेमाल के लिए यूरेनियम का संवर्धन (एनरिचमेंच) कर सकता है अर्थात उसे शुद्ध कर सकता है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या इससे भविष्य में परमाणु हथियार बनाने का रास्ता खुल सकता है? इसी वजह से इस समझौते पर बहस शुरू हो गई है.

अमेरिका और सऊदी में क्या डील हुई?

दरअसल, अमेरिका ने बुधवार को सऊदी अरब के साथ शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग समझौते का ऐलान किया. अमेरिका का कहना है कि इस समझौते में ऐसे सुरक्षा नियम रखे गए हैं, जिससे परमाणु हथियारों का फैलाव न हो. अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. जिसमें पहला समझौता शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग पर है और दूसरा दोनों देशों के बीच सुरक्षा नियमों पर है. हालांकि इन दोनों समझौतों का पूरा डॉक्यूमेंट अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है.

आगे क्या होगा?

वहीं, अब इस समझौते को समीक्षा के लिए अमेरिका की संसद के पास भेजा जाएगा. ऐसे में दोनों पार्टियों के कुछ सांसदों के इस समझौते का विरोध करने की उम्मीद है. हालांकि अभी ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का ऊपरी और निचले, दोनों सदनों पर कंट्रोल है. तो इस समझौते का पास होना लगभग तय है.

क्यों अहम है टाइमिंग?

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका, ईरैन के साथ जंग लड़ रहा है. इस युद्ध की एक बड़ी वजह ईरान का परमाणु कार्यक्रम रहा है. यही मुद्दा दोनों देशों के बीच रुकी हुई शांति वार्ता में भी सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है. ईरान कहता रहा है कि वह परमाणु हथियार नहीं बना रहा है. उसका परमाणु कार्यक्रम नागरिक उद्देश्यों के लिए है. लेकिन अमेरिका उसपर परमाणु बम बनाने के लिए यूरेनियम को अत्यधिक शुद्ध करने का आरोप लगाता रहा है. पिछले साल उसके तीन न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले किए थे. इस बार भी ट्रंप ऐसी ही धमकी दे रहे हैं. ऐसे में अमेरिका ने सऊदी के साथ नागरिक परमाणु समझौता किया है.

Latest News

Indian Fishermen Arrested: श्रीलंकाई जलक्षेत्र में 9 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, एक नौका जब्त

Indian Fishermen Arrested: मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से कम से कम 9 भारतीय...

More Articles Like This

Exit mobile version