US Storm: अमेरिका के सेंट लुइस में तेज तूफान से मची तबाही, 4 लोगों की मौत

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Storm: अमेरिका के सेंट लुईस शहर में शुक्रवार दोपहर को एक बवंडर और तेज़ तूफ़ान आया, जिससे भारी तबाही हुई. भीषण तूफान के चलते कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए. तूफान इतना तेज था कि कई इमारतें क्षतिग्रस्‍त हो गईं, बिजली के खंभे तथा तार गिर गए, कई पेड़ उखड़ गए.

घटनास्‍थल पर राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है, ताकि फंसे या घायल हुए लोगों की तलाश की जा सके. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है.

गंभीर तूफान की चेतावनी

मीडिया से बातचीत में सेंट लुइस की मेयर कैरा स्पेंसर ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की. उन्‍होंने कहा कि यह “विनाशकारी” है. उन्होंने कहा कि शहर में आपातकाल घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है. ‘नेशनल वेदर सर्विस’ ने बताया कि मिसौरी के क्लेटन क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 2:30 से 2:50 बजे के बीच बवंडर आया.

कई क्षेत्रों में बवंडर और गंभीर तूफान की आशंका

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अप्पालाचिया सहित कई क्षेत्रों में बवंडर, ओलावृष्टि और गंभीर तूफान की आशंका बनी है. इसके अलावा, शुक्रवार शाम को मौसम विभाग ने इलिनोइस के मैरियन क्षेत्र में दुर्लभ और जानलेवा बवंडर आपातकाल की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वहां एक खतरनाक बवंडर की पुष्टि हो गई है.

ये भी पढ़ें :- Operation Sindoor: मोदी सरकार ने शशि थरूर को सौंपी अहम जिम्मेदारी, ग्लोबाल मंच पर पाक को करेंगे बेनकाब

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This