US-Taiwan: प्रशांत क्षेत्र के दौरे पर ताइवानी राष्ट्रपति, अमेरिकी द्वीप में लाई चिंग ते का रेड कार्पेट स्वागत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Taiwan: इस समय ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग ते प्रशांत क्षेत्र के दौरे पर हैं. वहीं, इस दौरे के क्रम में होनोलुलु के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टरमैक पर उनका रेड कार्पेट स्वागत किया गया. इस दौरान फूल मालाएं पहनाकर उनका ‘अलोहा’ अभिवादन भी हुआ.

इस दौरान ताइवान के राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि यह पहली बार था जब अमेरिकी द्वीप पर किसी ताइवानी राष्ट्रपति का इतना भव्य स्वागत किया गया. वहीं, होनोलुलु के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद लाई ने अमेरिकी द्वीप राज्य का भ्रमण किया. इसी बीच वो प्रशांत द्वीप इतिहास संग्रहालय, आपातकालीन प्रबंधन केंद्र और पर्ल हार्बर में यूएसएस एरिजोना स्मारक भी पहुंचे.

लाई चिंग ते दे सकते हैं पहला सार्वजनिक भाषण

ताइवानी राष्ट्रपति ने इस दौरान वाशिंगटन में ताइवान के अमेरिकन इंस्टीट्यूट की प्रबंध निदेशक इंग्रिड लार्सन, हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन तथा अन्य लोगों ने उनसे मुलाकात भी की. इसके अलावा, अपने इस दौरे के क्रम में राष्ट्रपति लाई चिंग ते का आज शाम को रात्रिभोज में सप्ताह भर की यात्रा का पहला सार्वजनिक भाषण देने की उम्मीद है, जिसमें अमेरिकी सरकारी अधिकारी और विदेश में रहने वाले ताइवान के लोग भी शामिल होंगे.

इन जगहों का भी करेंगे दौरा

इसके बाद वो ताइवान के सहयोगी मार्शल द्वीप, तुवालु और पलाऊ का दौरा करेंगे. ये उन 12 देशों में से एकमात्र प्रशांत द्वीप राष्ट्र हैं जो ताइवान के राज्य के दावे को मान्यता देते हैं. इसके अलावा, लाई गुआम में भी एक रात रुकेंगे.

इसे भी पढें:-आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग्स से ज्यादा है इस लड़के का IQ, स्विट्जरलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने भी की प्रशंसा

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version