US Tax Cuts: राष्ट्रपति ट्रंप ने दी बड़ी राहत, करोड़ों लोगों को नहीं देना होगा टैक्स

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Tax Cuts: राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिका के लोगों को बड़ी राहत दी है. डोनाल्‍ड ट्रंप करोड़ों अमेरिकियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. जिस तरह भारत सरकार ने 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को टैक्स फ्री कर दिया है, कुछ ऐसा ही फैसला राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी लेने जा रहे हैं.

दरअसल, भारत में 1 अप्रैल 2025 से 12 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा. अभी यह लिमिट 7 लाख रुपये है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते 1 फरवरी को बजट में यह ऐलान किया था. अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी Howard Lutnick ने एक ऐसे टैक्स प्लान के बारे में बताया है, जिससे बड़ी संख्या में अमेरिकियों को टैक्स नहीं देना होगा.

1.30 करोड़ रुपये पर 0 टैक्स

एक सीबीएस इंटरव्यू में लुटनिक ने कहा कि राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 1,50,000 डॉलर सालाना तक की इनकम को कर-मुक्‍त करना चाहते हैं. भारतीय रुपये में यह रकम 1 करोड़ 30 लाख रुपये सालाना है. यानी यूएस में जो व्यक्ति सालभर में 1 करोड़ 30 लाख रुपये तक कमाएगा, उसे कर नहीं देना होगा.

अभी अमेरिका में 1,50,000 डॉलर सालाना इनकम पर 22 प्रतिशत फेडरल टैक्स लगता है. इससे पहले साल 2017 में भी राष्‍ट्रपति ट्रंप टैक्स कट बिल को दोबारा लागू करने की बात कर चुके हैं. इसके अलावा राष्‍ट्रपति ट्रंप का प्लान है कि ओवरटाइम से मिली इनकम और सर्विस चार्ज पर कोई कर न लगे.

ओवरटाइम आय भी कर मुक्त

राष्‍ट्रपति‍ डोनाल्‍ड ट्रंप का नया टैक्स प्लान अमेरिकियों को बड़ी राहत देने वाला है. कॉमर्स सेक्रेटरी लुटनिक ने कहा कि टिप्स पर कर नहीं, ओवरटाइम पर कर नहीं, सोशल सिक्योरिटी पर टैक्स नहीं, ये वे बातें हैं जो अमेरिका को बदल देंगी. मैं जानता हूं कि राष्ट्रपति ट्रम्प का लक्ष्य क्या है, 150,000 डॉलर प्रति वर्ष से कम कमाने वाले लोगों पर कोई कर नहीं लगाया जाएगा. यही उनका सपना है और मैं इसी पर काम कर रहा हूं.” राष्‍ट्रपति ट्रंप चाहते हैं कि वरिष्‍ठ नागरिक की सोशल सिक्योरिटी यानी पेंशन पर भी कोई टैक्स लागू न हो. साथ ही मेड इन अमेरिका प्रोडक्ट्स पर भी टैक्स में छूट मिले.

ये भी पढ़ें :- दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकियों में शामिल अल-रिफाई का खात्मा, इराक के लिए था बड़ा खतरा

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version