बांग्लादेश में चुनाव से पहले NCP के 14 बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा, जमात के साथ गठबंधन से पार्टी में मची अंदरूनी उथल-पुथल

Dhaka: बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के 14 केंद्रीय नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. बांग्लादेश में अगले महीने की 12 फरवरी को आम चुनाव होने जा रहा है. 13वें संसदीय चुनाव की तैयारियों के बीच NCP में अंदरूनी उथल-पुथल मची हुई है. कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन को लेकर NCP के नेताओं में आक्रोश है. पार्टी के अंदर एक समूह जमात के साथ गठबंधन को एक बहुत ही विरोधी विचारधारा और राजनीतिक रूप से आत्मघाती फैसला मानता है यही कारण है कि पार्टी से केंद्रीय नेताओं के इस्तीफों की बाढ़ आ गई.

अलग-अलग सीटों के लिए कई उम्मीदवारों की घोषणा

पार्टी में यह आंतरिक कलह ऐसे वक्त में देखने को मिल रहा है, जब चुनावों में अलग-अलग सीटों के लिए कई उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है या चर्चा में हैं. कई घोषित उम्मीदवारों ने भी इस्तीफा दिया है. वहीं पार्टी के कई बड़े नेता सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं. इसके साथ ही NCP संयोजक नाहिद इस्लाम के चुनावी हलफनामे में बताई गई इनकम को लेकर राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है.

डिविजन के नेताओं तक इस्तीफों का सिलसिला जारी

बांग्लादेश में राजनीति से इतर जुलाई 2024 के प्रदर्शनों में शामिल लोगों, जिनमें मरने वालों और घायलों के परिवार शामिल हैं, ने कथित तौर पर कहा कि जमात के साथ चुनावी समझौता होने के बाद से NCP में केंद्रीय नेतृत्व से लेकर अलग-अलग जिलों और शहर के डिविजन के नेताओं तक इस्तीफों का सिलसिला जारी है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि NCP के कई बड़े नेताओं ने जमात के साथ गठबंधन करने के पार्टी के फैसले को खारिज कर दिया और चुनावी गतिविधियों में शामिल भी नहीं हो रहे हैं.

तेजी से बढ़ने वाली है इस्तीफों की संख्या

इस बीच जुगंतोर से बात करते हुए शुक्रवार को NCP के कई नेताओं ने इशारा किया कि पार्टी से इस्तीफों की संख्या तेजी से बढ़ने वाली है. ज्यादातर नेताओं के बीच पद छोड़ने को लेकर बातचीत जारी है. कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि जुलाई 2024 के प्रदर्शनों और स्टूडेंट्स और आम जनता के खून से बनी पार्टी अब जुलाई के प्रदर्शनकारियों और आम लोगों को धोखा दे रही है. इन वरिष्ठ नेताओं ने पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

सरकार ने पहले किए गए ज्यादातर वादों को नहीं किया पूरा

जुलाई के प्रदर्शनों के दौरान मारे गए एक व्यक्ति के परिवार के एक और सदस्य ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि NCP में इस तरह की टूट और इस्तीफों से हमारी मांगें पक्की नहीं हो पा रही हैं. सरकार ने पहले किए गए ज्यादातर वादों को पूरा नहीं किया. हमें NCP से भी सहयोग का भरोसा नहीं मिल रहा है. पार्टी की इज्जत दिन-ब-दिन गिरती जा रही है. इसके अलावा NCP के कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि जमात के साथ गठबंधन करने का फैसला मुख्य रूप से पार्टी के अंदर दो खास लोगों ने लिया, जिन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के ज्यादातर लोगों को किनारे कर दिया.

मैंने इस्तीफा नहीं दिया

NCP के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को जुगंतोर से कहा कि हालांकि मैंने इस्तीफा नहीं दिया है लेकिन मैंने पहले ही पार्टी की सभी गतिविधियों से खुद को दूर कर लिया है. पार्टी के कुछ टॉप नेताओं ने एक साथ कहा है कि मुझे कम से कम इस्तीफा नहीं देना चाहिए. अगर मैं इस्तीफा देता हूं तो पार्टी के केंद्रीय, डिविजनल और अलग-अलग जिलों में NCP का नेतृत्व करने वाले ज्यादातर नेता एक साथ इस्तीफा दे देंगे.

इसे भी पढ़ें. America Helicopter Crash: एरिजोना की पहाड़ियों में हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, चार लोगों की मौत

 

Latest News

31 August 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 August 2026 Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है और भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version