अब वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में उड़ान नहीं भरेंगे अमेरिकी विमान, यूएस ने जारी किया NOTAM

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Venezuela flight ban: अमेरिका ने वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में अपने विमानों के उड़ने पर रोक लगा दी है. इसके लिए अमेरिका ने NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) भी जारी कर दिया है. नोटम में कहा गया है कि अमेरिकी एयरलाइंस और उसके पायलट किसी भी ऊंचाई पर वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में उड़ान नहीं भर सकेंगे.

बता दें कि अमेरिका ने ये फैसला वेनेजुएला की राजधानी कराकस में हुए धमाकों और पांच अमेरिकी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद उठाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काराकस में शनिवार सुबह अलग-अलग हिस्सों में तेज आवाजें सुनी गईं. शहर का दक्षिणी इलाका, जो एक बड़े सैन्य अड्डे के पास है, वहां बिजली भी गुल हो गई. इससे पहले वेनेजुएला ने 5 अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अमेरिका ने एक्शन लेने की बात कही थी.

NOTAM की मुख्य बातें:

जारी करने की तारीख (UTC): 3 जनवरी 2026

लागू होने की तारीख: 3 जनवरी 2026, सुबह 6 बजे (UTC)

समाप्ति की तारीख: 4 जनवरी 2028, सुबह 5 बजे (UTC)

स्थिति: सक्रिय

हवाई क्षेत्र: माइकेटिया FIR (वेनेजुएला)

किन विमानों पर लागू नहीं होगा NOTAM?

हालांकि, यह NOTAM अमेरिकी सैन्य और सरकारी विमानों पर लागू नहीं होगा. वहीं, कुछ विशेष अनुमति मिलने पर कुछ उड़ानों में छूट दी जा सकती है. इसके अलावा, आपात स्थिति में पायलट उड़ान की सुरक्षा के लिए इस आदेश से अस्थायी रूप से अलग निर्णय भी ले सकता है. यह आदेश अमेरिकी कानून के तहत आपातकालीन सुरक्षा निर्देश के रूप में जारी किया गया है.

निकोलस मादुरो का हो सकता है तख्तापलट?

दरअसल, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में वेनेजुएला के खिलाफ ऑपरेशन शुरू हो सकता है. ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का तख्तापलट भी करवा सकता है, जिसकी शुरुआत एक सीक्रेट ऑपरेशन से किया जा सकता है. वहीं, हाल के हफ्तों में अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई इलाके में बड़ी संख्या में जहाज, विमान और सैनिक तैनात किए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच टकराव की आशंका बढ़ गई थी.

इसे भी पढें:-बांग्लादेश में खुलेआम घूम रहे सैकड़ों खूंखार अपराधी, डेढ़ साल बाद भी नहीं पकड़े गए 700 से ज्यादा फरार कैदी

Latest News

तमिलनाडु के सात मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया अरेस्ट, भेजा न्यायिक हिरासत में

Fishermen Arrested In Sri Lanka:  श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने और उनके जलक्षेत्र में...

More Articles Like This

Exit mobile version