US: स्कूल में छात्र को मारी गई गोली, हिरासत में संदिग्ध, अब भी कक्षाओं में बंद हैं सभी बच्चे!

Washington: अमेरिका के मैरीलैंड स्थित हाई स्कूल में सोमवार एक छात्र को गाली मारी गई थी. मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. इस घटना के मद्देनजर स्कूल परिसर को पूरी तरह बंद कर दिया गया. स्कूल परिसर में लॉकडाउन जैसी स्थिति हैं, जहां से कोई बाहर भी नहीं निकल सकता.

आमजन को अब कोई खतरा नहीं

मॉन्टगोमरी काउंटी पुलिस ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में बताया कि गोलीबारी के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. रॉकविले सिटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि आमजन को अब कोई खतरा नहीं है. पुलिस ने बताया कि वाशिंगटन डीसी के उपनगर रॉकविले में थॉमस एस वूटन हाई स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अपराह्न दो बजकर 15 मिनट पर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया.

स्कूल अब भी बंद

स्कूल की प्रशासक तबिथा डेविस ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि स्कूल अब भी बंद है. पुलिस यहां मौजूद है और सभी बच्चे कक्षाओं में हैं. रॉकविले, मॉन्टगोमरी काउंटी का मुख्यालय है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोलीबारी की घटना प्रतिबंधित क्षेत्र में हुई थी लेकिन घटना की वजह अभी तक अज्ञात है.

संदिग्ध की पहचान गुप्त

जांच अधिकारी घटनाओं का क्रम समझने के लिए गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं और सुरक्षा कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं. हालांकि स्कूल ने मंगलवार को भी छात्र की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई नई जानकारी जारी नहीं की है जबकि पुलिस आधिकारिक आरोप दायर होने तक संदिग्ध की पहचान गुप्त रख रही है.

छात्रों को सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित

सामुदायिक नेताओं ने विद्यालय के अधिकारियों के साथ मिलकर छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता सेवाएं प्रदान करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है जबकि जांच परिसर की सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की ओर बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें. कोलंबो में होगा INS Vs PAK का महामुकाबला, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पाक PM को किया धन्यवाद

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version