Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा है कि वो T20 में क्रिस गेल के 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं और ऐसा करते हुए दोहरा शतक लगाना चाहते हैं. वैभव ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ये दोनों ऐलान केविन पीटरसन के यू-ट्यूब चैनल The Switch में किया है. The Switch के नए एपिसोड में वैभव सूर्यवंशी मेहमान बनकर पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपने बल्ले का तो जौहर दिखाया ही, साथ ही खुद भी केविन पीटरसन के पूछे कई सवालों के जवाब दिए.
अपने अगले टारगेट के बारे में बताया
केविन पीटरसन के साथ बातचीत में वैभव सूर्यवंशी ने T20 में अपने अगले टारगेट के बारे में बताया. अपने शो में केविन पीटरसन ने वैभव सूर्यवंशी के सामने 50 गेंदों में 100 रन बनाने का चैलेंज रखा था, जिसे उन्होंने 25 गेंदों में ही पूरा कर लिया. वैभव जिस मिजाज में खेलते हैं उसके बाद हर कोई इसी इंतजार में है कि कब T20 में बनाया क्रिस गेल के 175 रन का रिकॉर्ड टूटेगा?
अपने फैंस के लिए दे दिया जवाब
गेल ने T20 का वो सबसे बड़ा स्कोर IPL की पिच पर ही बनाया था. अब वैभव सूर्यवंशी ने खुद गेल के 175 रन के रिकॉर्ड के टूटने के इंतजार में बैठे अपने फैंस के लिए उसका जवाब दे दिया है. महज 15 साल की उम्र में सूर्यवंशी ने खुले तौर पर क्रिस गेल के नाबाद 175 रनों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने की अपनी महत्वाकांक्षा जाहिर की है, जो टी20 क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.
पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ यादगार पारी
गेल ने 2013 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ यह यादगार पारी खेली थी, जो एक दशक से अधिक समय से कायम है. वैभव सूर्यवंशी पहले ही कई विस्फोटक पारियां खेल चुके हैं, जिनसे लगता है कि यह उपलब्धि उनके लिए असंभव नहीं है. इससे पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए 190 रन बनाए थे और अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भी 175 रन बनाए थे.
मौजूदा उच्चतम स्कोर 144
टी20 में उनका मौजूदा उच्चतम स्कोर 144 है, वहीं उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के कारण उनकी तुलना भारत के कुछ सबसे विस्फोटक युवा बल्लेबाजों से की जाती है.
इसे भी पढ़ें. भारत में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट! DGCA ने जारी की नई गाइडलाइन, एयरपोर्ट्स पर सख्त स्क्रीनिंग भी शुरू