वेनेजुएला भूकंप के 8 दिन बाद 9 मंजिला इमारत के मलबे से जिंदा निकला गार्ड, पत्नी बोली-वे एक हीरो…

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Venezuela Earthquake: जाको राखे साइयां मार सके न कोए…, ये कहावत वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले शख्स पर बिल्कुल सटीक बैठती है. दरअसल, वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में इमारतो के गिरे मलबे में कंकड़-पत्थरों के बीच से 8 दिन बाद शख्स को जिंदा निकाला गया है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है.

8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स

रिपोर्ट के मुताबिक, राहत और बचाव टीमों को हर्नान अल्बर्टो गिल फ्लोरेस को मलबे से बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन वे कामयाब हो ही गए. बताया जा रहा है कि यह शख्स ला गुएरा में एक शॉपिंग मॉल की पार्किंग का हिस्सा ढहने से 29 फीट मलबे के नीचे दब गया था, जिसे गुरुवार को स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय बचाव टीमों द्वारा जिंदा बाहर निकाल लिया गया.

चिली की फायर ब्रिगेड टीम के मुताबिक, अल्बर्टो गिल मॉल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे. वही मलबे से निकालने जाने के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई हैं. फिलहाल, अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. बचाव कार्य में मदद करने वाले वेनेज़ुएला रेड क्रॉस के पैरामेडिक लुइस रोड्रिगेज ने बताया कि गिल को जब मलबे से रेस्क्यू कर एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया तब उनकी हालत स्थिर थी, वह होश में थे.

‘वे एक हीरो की तरह डटे रहे’

वहीं, गिल की पत्नी, गुसविमार गोंजालेस को लगा था कि उनके पति की शायद मलबे में दबने से मौत हो गई है. वह बहुत दुखी थीं, लेकिन जैसे ही उनको पता चला कि वे जिंदा हैं तो उम्मीद की एक किरण जाग उठी. पत्नी ने कहा कि वे एक हीरो की तरह डटे रहे.

कंकड़-पत्थरों के बीच हिल रही थीं उंगलियां

चिली फायर डिपार्टमेंट ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें मोटे कंकड़, पत्थरों के बीच छोटी सी जगह से एक आदमी की उंगलियां हिलती हुई दिखाई दे रही थीं. इमरजेंसी टीमों के मुताबिक, वे लोग गिल से बात कर पा रहे थे. उनको छोटे से होल से ही खाना और दवाइयां दी जा रही थीं. वहीं, एक अन्य वीडियो में गिल का सिर और कंधे मलबे से आधे बाहर दिखाई दिए. उसको मास्क पहने देखा जा सकता है. हालांकि उनको रेक्स्यू करना आसान नहीं था. गिरते मलबे के बीच करीब 70 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गिल का रेक्स्यू किया गया, जो बहुत ही मुश्किल भरा था.

Latest News

Pitra Dosh: कुंडली में कैसे बनता है पितृदोष? जीवन में बढ़ा सकता है परेशानियां, जानें मुक्ति के 9 उपाय

ज्योतिष शास्त्र में कुंडली की कुछ विशेष ग्रह स्थितियों को पितृदोष से जोड़कर देखा जाता है. जानें पितृदोष कैसे बनता है, जीवन पर इसका क्या असर पड़ सकता है और इससे मुक्ति के कौन से उपाय बताए गए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version