वेनेजुएला में एक ही मिनट के अंतर परआए दो शक्तिशाली भूकंप, पूरे देश में आपातकाल की घोषणा, दस हजार से ज्यादा लोगों के मौत की आशंका

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में दो जबरदस्त भूकंप और उसके बाद 20 से ज्यादा झटकों (आफ़्टरशॉक्स) ने देश को हिलाकर रख दिया है. लाखों लोग दहशत में है. बता दें कि वेनेजुएला में एक ही मिनट के अंतर पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, इस दौरान देश के रिहायशी इलाकों से लेकर एयरपोर्ट तक ढह गए. ऐसे में पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया गया है. वहीं दस हजार से ज्यादा लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है.

राजधानी कराकास में लोग डरकर घरों से बाहर भाग गए. यहां तो 22 मंजिला एक इमारत पूरी तरह जमीन में मिल गई है. मलबे के बीच लोग अपने परिजनों के नाम पुकारते रहे हैं. इन भूकंपों को पिछले 100 से ज्यादा वर्षों में वेनेजुएला में आए सबसे ताकतवर झटकों में गिना जा रहा है.  यहां मौत का बड़ा आंकड़ा सामने आ सकता है.

एक मिनट के भीतर ही दो शक्तिशाली भूकंप

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहले भूकंप का केंद्र समुद्र तट के पास स्थित मोरोन शहर से 21 किलोमीटर पश्चिम में था. इसके एक मिनट के भीतर ही करीब 45 किलोमीटर दूर 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आ गया. मीडिया के अनुसार, इन झटकों से कई इमारतें गिर गईं. कराकास में अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर सड़कों पर निकल आए.

Latest News

अफगानिस्तान के आखिरी US सैनिक ने भी छोड़ा पद, क्या ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद से परेशान था फौजी?

New Delhi: अफगानिस्तान में 2 दशक से तैनात आखिरी अमेरिकी सैनिक जनरल क्रिस डोनाह्यू ने अपनी मौजूदा जिम्मेदारी छोड़ने...

More Articles Like This