बांग्लादेश में ढाका कॉलेज के हिंदा छात्रावास को बनाया गया निशाना, मूर्तियों और मंदिरों में भी तोड़फोड़

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Violence in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा रूकने का नाम ही नहीं ले रही  है. ऐसे में अब इस्लामिक कट्टरपंथियों ने ढाका कॉलेज के हिंदा छात्रावास को निशाना बनाया है. साथ ही छात्रावास के पश्चिमी हिस्से में स्थित हिंदू मंदिर और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है. वहीं कीमती समानों को भी चुरा लिया गया है.

हाल में ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेशी हिंदुओं को सुरक्षा का भरोसा दिया था. लेकिन ऐसा कुछ होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. अंतरिम सरकार ने अभी तक हिंदूओं पर हो रहे इन हमलों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हुए हमले

बता दें कि सरकारी नौकरी में आरक्षाण मामले को लेकर उग्र आंदोलन के बाद 5 अगस्त को शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश को छोड़ दिया, जिसके बाद से ही बांग्लादेश में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. एक रिपोर्ट के आकडों के मुताबिक, बांग्‍लादेश में अब तक 250 से ज्यादा जगहों पर हिंदू समुदाय के घरों और मंदिरों पर हमले हुए हैं.

मोहम्मद यूनुस ने दिया था सुरक्षा का भरोसा

देश में बढ़ रहे हिंदुओं पर हमले के बीच बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने राजधानी ढाका के प्रसिद्ध ढाकेश्वरी देवी मंदिर का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने हिंदू समुदाय के सुरक्षा का भरोसा देने के साथ ही कहा था कि देश में सभी को बराबर अधिकार है.

इसे भी पढें:- भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन के लिए देश में अतिथियों का आगमन शुरू, दिल्ली एयरपोर्ट पर जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति का हुआ स्वागत

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version