Visa Free Countries: दुनिया में बढ़ी भारतीय पासपोर्ट की ताकत, वीजा बिना इन 58 देशों में मिल सकती है एंट्री

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Visa Free Countries: दुनियाभर में भारत का बोलबाला बढ़ते ही जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोग भारत की संस्कृति, सभ्यता और ताकत की सराहना करते हैं. वहीं, अब भारतीय पासपोर्ट की भी ताकत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. हाल ही में वैश्विक स्तर पर पासपोर्ट की रैंकिंग करने वाली संस्था हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में भारतीय पासपोर्ट 82वें स्थान पर है. अब भारतीय को 58 देशों में विजा फ्री एंट्री मिल सकती है.

पहले स्थान पर सिंगापुर का पासपोर्ट

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग में पहले स्थान पर सिंगापुर का नाम है. अब सिंगापुर के नागरिक 195 देशों में बिना वीजा के सफर कर सकते हैं. इस लिस्ट में जर्मनी, इटली, फ्रांस, जापान, स्पेन टॉप 5 में शामिल हैं. वहीं, अमेरिका के पासपोर्ट की ताकत घट गई है. वो लिस्ट में 8वें स्थान पर है.

ये हैं दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट

  • सिंगापुर- 195
  • फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन – 192
  • ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन – 191
  • बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम – 190
  • ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल – 189
  • ग्रीस, पोलैंड – 188
  • कनाडा, चॆक गणराज्य, हंगरी, माल्टा – 187
  • संयुक्त राज्य अमेरिका – 186
  • एस्टोनिया, लिथुआनिया, यूएई – 185
  • आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया – 184

82वें स्थान पर है भारत

साल 2024 में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिग में गिरावट देखने को मिली है. पिछले साल भारत हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की लिस्ट में 80वें स्थान पर था, लेकिन इस साल 82वें स्थान पर है. अब भारतीय को 58 देशों में विजा फ्री एंट्री मिल सकती है. आइए जानते हैं उन देशों के नाम…

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना खरीदना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत स्थिर; जानिए आज का रेट

वीजा बिना इन 58 देशों में मिलेगी एंट्री

अंगोला
मलेशिया
बारबाडोस
मालदीव
भूटान
मार्शल द्वीप
बोलिविया
मॉरिटानिया
ब्रिटिश वर्जिन द्वीप
मॉरीशस
बुरुंडी
माइक्रोनेशिया
कंबोडिया
मॉन्टसेराट
केप वर्डे द्वीप
मोज़ाम्बिक
कोमोरोज द्वीप
म्यांमार
कुक द्वीप
नेपाल
जिबूती
नीयू
डोमिनिका
पलाऊ द्वीप
इथियोपिया
क़तर
फिजी
रवांडा
ग्रेनेडा
समोआ
गिनी-बिसाऊ
सेनेगल
हैती
सेशेल्स
इंडोनेशिया
सिएरा लियोन
ईरान
सोमालिया
जमैका
श्रीलंका
जोर्डन
सेंट किट्स और नेविस
कजाखस्तान
सेंट लूसिया
केन्या
सेंट विंसेंट और ग्रेनेडीन्स
किरिबाती
तंजानिया
लाओस
थाईलैंड
मकाओ (एसएआर चीन)
तिमोर-लेस्ते
मेडागास्कर
त्रिनिदाद और टोबैगो
वनुआटू
तुवालु
ज़िम्बाब्वे

Latest News

बंगाल में नमाज की आजादी लेकिन पूजा के लिए लेनी पड़ती है अदालत से अनुमति-नितिन नवीन

West Bengal Assembly polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्तारूढ़ तृणमूल...

More Articles Like This

Exit mobile version