रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर आने वाले हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत के राजकीय दौरे पर  आएंगे. इस दौरान वे 23वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. वहीं, भारत की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति के स्वागत में डिनर का आयोजन करेंगी.

पुतिन के भारत यात्रा पर क्रेमालिन का बयान

रूसी मीडिया के मुताबिक, क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि ‘‘रूस और भारत इस यात्रा की तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं कि पुतिन की ये यात्रा हर लिहाज से सार्थक होगी. यह बेहद भव्य यात्रा होने वाली है.’’ उन्‍होंने जोर देकर कहा कि ‘‘यह यात्रा भारत के पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुए समझौते को अमल में लाने का अवसर दे रही है कि वे द्विपक्षीय मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर विस्तार से चर्चा के लिए हर साल मिलेंगे.’’

भारत-रूस ने सदैव किया एक दूसरे का समर्थन

बता दें कि भारत और रूस के बीच घनिष्ठ संबंध है. दोनों देशों ने जरूरत पड़ने पर हमेशा एक-दूसरे का समर्थन किया है. अब दोनों देश अपनी दोस्ती को व्यापारिक साझेदारी में भी बढ़ाने की ओर अग्रसर हैं. यही कारण है कि ट्रेड को लेकर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हो रही है.

दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

व्लादिमीर पुतिन का यह राजकीय दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है. यह दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विकास की समीक्षा करने के साथ ‘स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ को मजबूत करने के लिए एक विजन तय करेगा. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी लाभ के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

इसे भी पढें:-कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला मुख्य हैंडलर गिरफ्तार, कनाडा पुलिस से बचने के लिए आया था भारत

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This