Russia Warns US: रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिका को दी परमाणु हमले की धमकी, कहा- ‘अगर ऐसा हुआ तो…’

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vladimir Putin Warns America: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 28 जुलाई को अमेरिका को परमाणु हमले की धमकी दी है, उसने कहा है कि यदि अमेरिका, जर्मनी या फिर यूरोप में किसी भी हिस्से में मिसाइल तैनात करता है, तो वो मध्यम दूरी के परमाणु हथियारों का उत्पादन फिर से शुरू कर देंगे.

इसके साथ पुतिन ने अपनी पहले की धमकी को दोहराते हुए कहा कि रूस मध्यम और कम दूरी की परमाणु-सक्षम मिसाइलों का उत्पादन फिर से शुरू कर सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप और एशिया में इसी तरह की अमेरिकी मिसाइलें लाने के बाद रूस को अपनी मिसाइलों को कहां तैनात करना है, इसपर विचार कर सकता है.

पुतिन ने अमेरिका को दी चेतावनी

पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि “हम अमेरिका, यूरोप और दुनिया के अन्य क्षेत्रों में उसके उपग्रहों की कार्रवाइयों को ध्यान में रखते हुए उनकी तैनाती में समान कदम उठाएंगे.” ऐसी मिसाइलें जो 500 से 5,500 किलोमीटर (300-3,400 मील) तक की दूरी तय कर सकती हैं, 1987 में अमेरिका और सोवियत संघ के हस्ताक्षरित हथियार नियंत्रण संधि का विषय थीं. लेकिन अब वाशिंगटन और मॉस्को दोनों ने 2019 में मध्यम दूरी की परमाणु शक्ति संधि से खुद को अलग कर लिया और एक दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें:-Ibrahim Faisal India Visit: भारत में रोड शो करने जा रहे मालदीव के मंत्री, जानिए क्या है मुइज्जू की रणनीति

Latest News

Indian Railways New Rules: रेलवे में तत्काल टिकट के लिए टोकन सिस्टम लागू, जानें बुकिंग और चार्ट बनने का नया टाइम-टेबल

Tatkal Ticket: भारतीय रेलवे भारतीय अब स्टेशनों पर तत्काल टिकट लेने के दौरान होने वाली भीड़, धक्का-मुक्की और अनियमितता को...

More Articles Like This

Exit mobile version