व्हाइट हाउस के बाहर हुई फायरिंग की नेतन्याहू ने की निंदा, बताया ‘राजनीतिक हिंसा’ 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

White House firing: अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास और मुख्य कार्यस्थल व्हाइट हाउस के बाहर शनिवार को ताबड़तोड़ गोलियां चली, हालांकि मौके पर ही जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया. वहीं, इसपर अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू  की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. नेतन्याहू ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे राजनीतिक हिंसा बताया है.

इजरायली पीएम के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी एक पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें ये जानकर अच्छा लगा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के अब तक के सबसे अच्छे मित्र सुरक्षित हैं और हमलावर कुछ बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा पाया. उसे खत्म कर दिया गया. नेतन्याहू ने आगे कहा कि “राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की बार-बार कोशिश हुई है. इस राजनीतिक हिंसा की स्पष्ट और कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए.

हमले के समय व्हाइट हाउस में मौजूद थे डोनाल्ड ट्रंप 

बता दें कि शनिवार शाम गोलीबारी करने वाले हमलावर को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने जवाबी फायरिंग में मार गिराया. वहीं इस गोलीबारी में एक राहगीर भी घायल हुआ. उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे. गनीमत ये रही कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. करीब 6 बजे 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू एनडब्ल्यू के पास ही वारदात हुई. ये इलाका व्हाइट हाउस और आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग के करीब है.

नॉर्थ लॉन में तैनात हथियारबंद सीक्रेट सर्विस अधिकारी

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उनके अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर को गोली लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साथ ही बयान में यह भी कहा गया कि गोलीबारी के दौरान एक आम नागरिक भी गोली लगने से घायल हुआ. हालांकि अधिकारियों को कोई चोट नहीं आई. वहीं, घटना के बाद कुछ समय के लिए पूरे व्हाइट हाउस परिसर को लॉकडाउन कर दिया गया. साथ ही हथियारबंद सीक्रेट सर्विस अधिकारी नॉर्थ लॉन में तैनात हो गए और सुरक्षा टीमों ने पत्रकारों और स्टाफ को तेजी से प्रेस ब्रीफिंग रूम में पहुंचाया.

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This

Exit mobile version