बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, दिल्ली के युवा खिलाड़ी को भी मिली जगह

Sydney: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. सबसे खास बात यह है कि  दिल्ली में जन्मे और अब तक कोई इंटरनेशनल मैच न खेलने वाले स्पिनर निखिल चौधरी को भी टीम में शामिल किया है. ट्रैविस हेड के निजी कारणों से छुट्टी लेने के बाद 30 साल के निखिल की टीम में बुलाया गया है. अगर होबार्ट हरिकेंस के ऑलराउंडर निखिल चौधरी बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज में खेलते हैं, तो वे 60 से ज्यादा सालों में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले भारत में जन्मे इकलौते खिलाड़ी बन सकते हैं.

ढाका में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे

IPL में दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलने के बाद अभी बेल्जियम में EUT20 टूर्नामेंट में JB बुजेस के लिए खेल रहे चौधरी शुक्रवार को ढाका में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे. दिल्ली में जन्मे चौधरी ने पंजाब की टीम के लिए हरभजन सिंह, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ 14 लिमिटेड-ओवर्स मैच खेले हैं और IPL टीम मुंबई इंडियंस के साथ ट्रायल भी दिया था.

महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद

वह क्वींसलैंड में अपने एक अंकल से मिलने गए थे, तभी महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद हो गई, जिसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने का फैसला किया. तीन मैचों की T20I सीरीज पूरी तरह से चट्टोग्राम में खेली जाएगी जिसका पहला मैच 17 जून को होगा. दूसरा T201 19 जून को खेला जाएगा, जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 21 जून को होगा.

ऑस्ट्रेलिया 1201 स्क्वाड

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनॉली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरन हाडी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जम्पा.

इसे भी पढ़ें. कैलिफोर्निया में भारतीय नागरिक अरेस्ट, जर्मनी में हत्या का प्रयास कर भागा था अमेरिका

Latest News

Philippines Earthquake: भूकंप के बाद फिलीपींस में गहराया खाद्य संकट, प्रभावितों को मदद पहुंचाने में आ रही दिक्कतें

Philippines Earthquake: बीते दिनों दक्षिणी फिलीपींस में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई. बूकंप को आए चार दिन बीच...

More Articles Like This

Exit mobile version