वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुनीं गईं वायट-हॉज

New Delhi: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड की मेजबानी कर रही इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को हरा दिया है. इसके साथ ही सेमीफाइनल में अपनी जगह भी पक्की कर ली है. वायट-हॉज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 8 चौके की मदद से 42 बॉल पर 65 रन की पारी खेली थी. लगातार चौथी जीत के साथ 8 अंक हासिल कर इंग्लिश टीम ने ये कमाल किया.

7 विकेट पर 186 रन का स्कोर

इंग्लैंड ने डैनी वायट-हॉज ने 65 रन की पारी के दम पर 7 विकेट पर 186 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में जीत के रथ पर सवार वेस्टइंडीज की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना पाई और 38 रन से हार का सामना करना पड़ा. वायट-हॉज टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं, उनके 193 रन हैं और औसत 65 है. वेस्टइंडीज ने अपने तीन लीग मैच लगातार जीते हैं लिहाज उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बना हुआ है.

महिला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर

शनिवार को टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इंग्लैंड ने 186 रन बनाए जो लॉर्ड्स में महिला टी20 का सबसे बड़ा स्कोर है. विंडीज टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 11वें ओवर में 69 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी. पारी की शुरुआत करने आई कप्तान हेले मैथ्यूज 14 रन बनाकर आउट हुई जबकि डिआंड्रा डॉटिन 19 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठी. जाहजारा क्लैक्सटन ने 21 रन की पारी खेली.

नॉट आउट लौटी लेकिन नहीं दिला पाई जीत 

आखिर में आकर चिनेल हेनरी ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन ये टीम को जीत के लिए काफी नहीं था. 30 बॉल पर 51 रन की पारी खेलकर वो नॉट आउट लौटी लेकिन जीत नहीं दिला पाई. वायट-हॉज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 8 चौके की मदद से 42 बॉल पर 65 रन की पारी खेली थी. जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘मैं खुश हूं कि आज मेरी रात थी. यह इंग्लैंड में अब तक का सबसे गर्म मैच था. ऐसा लगा जैसे दुबई में (2024 टी20 वर्ल्ड कप) खेल रही हूं. मजा आया, हम पूरी ताकत से खेले.’

इसे भी पढ़ें. Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले! कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के नए रेट

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version