चीन में भ्रष्टाचारियों को जड़ से उखाड़ने का ऐलान, जिनपिंग ने पार्टी के नेताओं और अधिकारियों को दी सीधी चेतावनी

Beijing: चीन में भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी पार्टी के नेताओं और अधिकारियों को सीधी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार में डूबे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की प्रमुख पत्रिका Qiushi में गुरुवार को प्रकाशित उनके भाषण के नए विवरण में यह बात सामने आई.

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जंग

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक उनका यह संदेश ऐसे समय आया है, जब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता इस महीने के आखिर में बीजिंग में एक अहम बैठक करने जा रहे हैं. शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को ऐसी जंग बताया, जिसमें हार की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई एक बड़ी लड़ाई है, जिसे हम हारने का जोखिम नहीं उठा सकते और जिसे हमें कभी हारना नहीं चाहिए.

आधा कदम पीछे हटना नहीं चाहिए

उन्होंने आगे कहा कि इस लड़ाई में एक पल के लिए भी रुकना या आधा कदम पीछे हटना नहीं चाहिए. जरूरत पड़ने पर बीमार पेड़ों को जड़ से उखाड़ना या काट गिराना होगा. अपने संदेश के जरिए शी ने पार्टी के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने पर जोर दिया. उन्होंने भ्रष्टाचार को पार्टी के सामने मौजूद सबसे बड़ा जोखिम, खतरा और चुनौती बताया. उनके मुताबिक, भ्रष्टाचार पार्टी और देश के विकास की राह में रुकावट बनता है.

कम्युनिस्ट पार्टी के अंदर भ्रष्टाचार अब भी व्यापक

शी जिनपिंग ने माना कि कम्युनिस्ट पार्टी के अंदर भ्रष्टाचार अब भी व्यापक है और बार-बार लौटने की प्रवृत्ति रखता है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के सामने स्थिति गंभीर बनी हुई है. उन्होंने पार्टी के प्रमुख नेताओं, युवा अधिकारियों और दूसरे पदाधिकारियों से जुड़े भ्रष्टाचार की जांच तेज करने की भी बात कही.

इसे भी पढ़ें. यूक्रेन को हर जरूरी मदद देने का तैयार हुआ फ्रांस, जेलेंस्की और मैक्रों की वार्ता में बनी सहमति

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version