‘जिनपिंग के लिए उत्तराधिकारी घोषित करना जोखिम भरा’, तिब्बत के पूर्व PM ने किये चीनी राष्ट्रपति को लेकर सनसनीखेज खुलासे

Must Read

New Delhi: तिब्बत के निर्वासित सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री लोबसांग सांगेय ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर खुलासा किया है. चीन में शी जिनपिंग के उत्तराधिकारी का कोई स्पष्ट सार्वजनिक ऐलान नहीं हुआ है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ एक पॉडकास्ट में इसे चीन के इतिहास से जोड़ते हुए कहा कि किसी शासक के लिए उत्तराधिकारी घोषित करना जोखिम भरा हो सकता है. उन्होंने आगे कहा कि अगर उत्तराधिकारी बहुत शक्तिशाली हो जाए, तो वह मौजूदा शासक के लिए चुनौती बन सकता है.

भविष्य में सत्ता को लेकर संघर्ष

वहीं, अगर उत्तराधिकारी तय ही न किया जाए, तो भविष्य में सत्ता को लेकर संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है. चीन और तिब्बत के मुद्दे पर जानकारों का मानना है कि शी जिनपिंग अपने रुख में बड़ा बदलाव नहीं करेंगे. उनके मुताबिक, शी जिनपिंग की चाहत चीन के इतिहास में माओ जेदोंग से भी बड़े नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने की है. उनका नाम चीन के संविधान में शामिल किया जा चुका है. विशेषज्ञ का कहना है कि शी जिनपिंग के पिता एक उदार नेता थे. लेकिन उन्हें राजनीतिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

सख्त और कठोर होना जरूरी

इसी अनुभव से शी ने यह सीख ली कि सत्ता में बने रहने के लिए मजबूत, सख्त और कठोर होना जरूरी है. उनके मुताबिक, इसी वजह से शी जिनपिंग किसी भी ऐसे व्यक्ति को अपने रास्ते से हटाने में हिचकिचाते नहीं हैं, जो उनकी सत्ता के लिए चुनौती बन सकता है. उन्होंने दावा किया चीन के राष्ट्रपति को दो हर्ट स्ट्रोक आ चुके हैं. नाम न बताने की शर्त पर उन्होंने कहा कि उनकी चीन के बहुत सीनियर अधिकारी मुलाकात की है. उनकी उनके साथ एक घंटे की ज्यादा मुलाकात हुई है.

तीन नहीं तो कम से कम दो हार्ट स्ट्रोक आए

उस शख्स ने बताया है कि शी जिनपिंग को तीन नहीं तो कम से कम दो हार्ट स्ट्रोक आए हैं. उन्होंने ये भी दावा किया कि शी जिनपिंग अचानक तीन से पांच सप्ताह के लिए गायब हो गए थे. इस दावे के मुताबिक, शी जिनपिंग कुछ समय के लिए दिखाई नहीं दिए थे और बाद में जब सामने आए तो उनकी चाल और चेहरे में बदलाव नजर आया. हालांकि, बातचीत में यह भी माना गया कि इसके पीछे उम्र या लगातार बढ़ता तनाव भी कारण हो सकता है.

चाल और चेहरे में बदलाव

इस दावे के मुताबिक, शी जिनपिंग कुछ समय के लिए दिखाई नहीं दिए थे और बाद में जब सामने आए तो उनकी चाल और चेहरे में बदलाव नजर आया. हालांकि, बातचीत में यह भी माना गया कि इसके पीछे उम्र या लगातार बढ़ता तनाव भी कारण हो सकता है.

इसे भी पढ़ें. भारतीय जेल में सात माह से बंद हैं 6 यूक्रेनी नागरिक! मिजोरम के संरक्षित इलाकों में घुसने का आरोप, अब कोर्ट सुनाएगा फैसला

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This