Xi Jinping Sickness Alert: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात साल बाद भारत की धरती पर आए थे. इस दौरान वो 12 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे. इस बीच आपको याद होगा कि भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन के दौरान अचानक रुके और चीनी राष्ट्रपति शी की ओर मुड़े. साथ ही उन्होंने शी जिनपिंग के साथ आए अनुवादक से दो बार पूछा- ‘इज इट ओके?, क्योकि उन्हें शी जिनपिंग थोड़े असहज नजर आ रहे थे, जिसके बाद उन्होंने अपना भाषण रोककर उनकी खैरियत पूछी.
BRICS सम्मेलन में बेहोश हो गए थे शी जिनपिंग? पहले ही भांप गए थे PM Modi, जानिए क्या है पूरी कहानी
Xi Jinping Sickness Alert
Must Read
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त चीनी राष्ट्रपति की हालत कुछ ठीक नहीं लग रही थी. उनकी आंखें बंद थीं, होंठ कसकर भिंचे, चेहरा तनाव में और सिर झुका हुआ नजर आ रहा था. वे मानो कुर्सी में धंसे जा रहे थे. इस हालत को देखकर पीएम मोदी भांप गए कि वे ठीक नहीं हैं. हालांकि जिनपिंग ने थोड़ी ही देर में सिर हिलाकर इशारा किया कि वे ठीक हैं और कार्यक्रम आगे बढ़ गया.
इसके बाद रात के गाला डिनर में भी शी जिनपिंग का मौजूद न होना मीडिया में चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद पता चला कि उनकी तबियत ठीक नहीं थी. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि शी जिनपिंग ब्रिक्स सम्मेलन में अचानक बेहोश हो गए थे. इसके बाद उन्हें बाहर ले जाया गया और उनके साथ आए मेडिकल टीम ने आपातकालीन इलाज किया. स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद भी शी जिनपिंग ने एहतियातन अपना भारत दौरा छोटा कर दिया. यहां तक कि दूसरे दिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन खत्म होने से पहले ही वे चीन लौट गए, जबकि पुतिन उनके बाद रवाना हुए.
बता दें कि चीनी राष्ट्रपति की भारत यात्रा पहले से ही काफी चर्चा में थी क्योंकि वे लंबे समय बाद देश में आए थे. वहीं, ब्रिक्स जैसे महत्वपूर्ण मंच पर उनकी मौजूदगी और फिर अचानक स्वास्थ्य समस्या ने कई सवाल खड़े कर दिए. क्या वाकई यह थकान थी, कोई पुरानी बीमारी का असर या सिर्फ अस्थायी परेशानी? फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नही दी गई है.