‘वाशिंगटन अब चीन से बहुत पैसा कमाता है’, ट्रंप ने शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे का किया बचाव

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वाशिंगटन अब चीन से बहुत पैसा कमाता है. साथ ही उन्होंने घोषणा की कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) को अब सुपरइंटेलिजेंस (अति-बुद्धिमत्ता) के रूप में पेश कर रहे हैं क्योंकि इस क्षेत्र में अमेरिका चीन से आगे है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मेजबानी करने का बचाव किया है.

एक चुनावी रैली को संबोधित

बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को एरिजोना के बुलहेड सिटी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग की हालिया यात्रा दोनों नेताओं के अच्छे व्यक्तिगत संबंधों को दिखाती है. उन्होंने कहा क‍ि हम चीन के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं. अब हम चीन से बहुत पैसा कमा रहे हैं. पहले हम चीन के साथ व्यापार में बहुत पैसा गंवाते थे, लेकिन अब हम उससे काफी कमाई कर रहे हैं. चीन भी हमारा सम्मान करता है.

अमेरिका आना भी एक महत्वपूर्ण संकेत

ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग का लंबी यात्रा करके अमेरिका आना भी एक महत्वपूर्ण संकेत है. उन्होंने कहा क‍ि वह 21 घंटे की उड़ान भरकर किसी देश में तब तक नहीं आते, जब तक वह उस देश के राष्ट्रपति या उस देश का सम्मान न करते हों. हमारी बैठक बहुत शानदार रही. हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि इस मुलाकात में क्या समझौते हुए या उनके इस दावे का क्या आधार है कि अमेरिका को अब चीन के साथ व्यापार से लाभ हो रहा है.

अमेरिका इस समय दुनिया के सभी देशों से आगे

तकनीक के विषय पर बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका इस समय दुनिया के सभी देशों से आगे है. उन्होंने कहा कि हम दुनिया में सबसे आगे हैं. हम चीन से आगे हैं, हम सब से आगे हैं. लोग इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहते हैं लेकिन मैंने कहा कि यह आर्टिफिशियल नहीं है, यह वास्तव में सुपर है. यह सुपर इंटेलिजेंस है. कभी-कभी यह बहुत ज्यादा सुपर भी हो सकता है और हमें उसी पर नजर रखनी होगी.

इसे भी पढ़ें. गुरुग्राम में मुठभेड़: गौ-तस्कर शाहिद को CIA नूंह ने मार गिराया, दो आरोपी फरार, तलाश जारी

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version