क्या शी जिनपिंग को है कोई गंभीर बीमारी, आखिर क्यों ट्रंप से मुलाकात में मांगा आराम के लिए अलग कमरा?

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Xi Jinping White House: ब्रिक्स समिट के बाद एक बार फिर से शी जिनपिंग की सेहत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वॉशिंगटन में हुई हालिया मुलाकात के दौरान जिनपिंग के लिए खास इंतजाम किए गए थे. वाल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने अमेरिकी प्रशासन से आग्रह किया था कि व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग में एक अलग कमरा दिया जाए. ऐसा इसलिए ताकि 73 साल के शी जिनपिंग मीटिंग्स के बीच आराम कर सकें. इस कमरे में चीन की तरफ से भी सिर्फ उनकी पत्नी पेंग लियुआन (Peng Liyuan) को साथ रहने की इजाजत थी.

जिनपिंग के कार्यक्रम में इन्हीं बदलावों और आराम के लिए अतिरिक्त समय मांगने की खबरों ने उनकी शारीरिक स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, उनकी किसी गंभीर बीमारी या खास मेडिकल परेशानी की अब तक सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

ट्रंप के साथ कामकाजी लंच भी किया रद्द

WSJ की रिपोर्ट के अनुसार, जिनपिंग के अधिकारियों ने अमेरिकी पक्ष से उनके लिए अधिक आराम का समय रखने की मांग की थी. इसके अलावा, 24 सितंबर को जिनपिंग और ट्रंप के बीच प्रस्तावित वर्किंग लंच भी रद्द कर दिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, जिनपिंग के वॉशिंगटन पहुंचने की शाम भी उनके लिए कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया था. वहीं, इसके अगले दिन यानी 25 सितंबर को उनका नेशनल आर्काइव्स का दौरा करीब 10 मिनट में कार्यक्रम खत्म हो गया, जबकि अमेरिकी अधिकारियों ने इसके लिए ज्यादा समय तय किया था.
रिपोर्ट के अनुसार, जिनपिंग का पूरा कार्यक्रम इस तरह तैयार किया गया था कि उन्हें कितनी देर खड़ा रहना होगा, कितना चलना पड़ेगा और कब आराम की जरूरत होगी, इन बातों का ध्यान रखा जा सके. हालांकि, उनकी दिनचर्या में बदलाव की एक वजह बीजिंग से वॉशिंगटन तक करीब 14 घंटे की लंबी उड़ान और जेट लैग भी हो सकता है.

सीढ़ियों से उतरते वक्त पत्नी का पकड़ा हाथ

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जब जिनपिंग जॉइंट बेस एंड्रयूज पर अपने विमान से नीचे उतर रहे थे, तब वह एक हाथ से पत्नी पेंग लियुआन का हाथ पकड़े हुए थे. दूसरे हाथ से सीढ़ियों की रेलिंग का सहारा ले रहे थे. इतना ही नहीं, दो दिन बाद नेशनल आर्काइव्स की सीढ़ियां चढ़ते समय भी जिनपिंग और उनकी पत्नी एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दिए. उस समय उनके साथ ट्रंप और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थीं.

BRICS समिट के दौरान भी डिनर में नहीं पहुंचे थे जिनपिंग

बता दें कि जिनपिंग की सेहत को लेकर यह चर्चा अचानक नहीं शुरू हुई है. दरअसल, कुछ हफ्ते पहले नई दिल्ली में हुए BRICS समिट के दौरान भी वह एक खास कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे. साथ ही समिट के दौरान आयोजित गाला डिनर में भी आखिरी वक्त पर शामिल होने से जिनपिंग ने मना कर दिया था. उस वक्त बताया गया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. उनकी जगह चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. उनकी गैरमौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है. हालांकि कुछ पोस्ट में गंभीर मेडिकल परेशानी तक के दावे किए गए, लेकिन इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है.
Latest News

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, 95 साल के बुजुर्ग को ‘शानदार’ खोज के लिए मिला यह सम्मान

Nobel Prize in Chemistry: इस साल केमिस्ट्री यानि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस में जन्मे 95 वर्षीय...

More Articles Like This